फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   2 kg drugs caught, one person arrested, bahadurgarh

दो किलो चरस के साथ आरोपी गाड़ी समेत काबू

Fri, 23 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
2 kg drugs caught, one person arrested, bahadurgarh
चरस - फोटो : demo pic
सीआईए टीम ने वीरवार रात दो किलो चरस के साथ एक युवक को गाड़ी सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी नत्थू कॉलोनी शाहदरा दिल्ली के तौर पर की गई है। पकड़े गए आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
सीआईए की टीम झज्जर-सांपला मार्ग पर बाईपास पुल के नीचे गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि दीपक निवासी नत्थू कॉलोनी शाहदरा (दिल्ली) चरस बेचने का अवैध धंधा करता है। वह अपनी कार में चरस लेकर सप्लाई के लिए सांपला से झज्जर की तरफ आएगा। इस पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखी जाने लगी।
विज्ञापन


तभी सांपला की तरफ से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को रुकवाकर चेक किया गया। गाड़ी चालक ने पूछताछ में अपना नाम दीपक बताया। डीएसपी राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर गाड़ी से एक थैली बरामद की गई, जिसमें चरस मिली। बरामद की गई चरस का दो किलोग्राम निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पुलिस टीम ने गाड़ी सहित चरस तस्करी के आरोपी दीपक को काबू कर लिया गया। झज्जर के सीआईए इंस्पेक्टर ललित कुमार का कहना है कि वीरवार रात को एक युवक दीपक निवासी नत्थू कॉलोनी शाहदरा दिल्ली को दो किलोग्राम चरस और गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed