फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12 लाख क्विंटल के पार पहुंची गेहूं की खरीद, 50 फीसद भी नहीं हुआ उठान

12 लाख क्विंटल के पार पहुंची गेहूं की खरीद, 50 फीसद भी नहीं हुआ उठान

Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
12 लाख क्विंटल के पार पहुंची गेहूं की खरीद, 50 फीसद भी नहीं हुआ उठान
झज्जर। जिले की आठ अनाज मंडियों में गेहूं की व पांच अनाज मंडियों में सरसों की खरीद का कार्य निरंतर जारी है। झज्जर की अनाज मंडी में मंगलवार को धीमी गति से सरसों की खरीद की गई है। झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़, माजरा डी, मातनहेल, छारा, आसौदा व ढाकला की अनाज मंडियों गेहूं की खरीद की जा रही है। लेकिन उठान कार्य धीमा होने और गेहूं की आवक तेज होने के कारण किसानों को अनाज मंडियों में गेहूं डालने की जगह नहीं बची है। इसकी वजह से किसानों को ही नहीं, बल्कि आढ़तियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला भर में 12 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जबकि करीब छह लाख क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया है। जिसकी वजह से किसानों की करोड़ों रुपये की राशि भी खरीद एजेंसियों की तरफ अटकी हुई है। जब खरीदा गया गेहूं गोदामों तक नहीं पहुंचा है। जब गेहूं गोदामों में पहुंच जाएगा। उसके बाद ही किसानों को खरीद एजेंसियों की तरफ से राशि जारी की जाएगी। उस समय तक किसानों को पैसे के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


धीमी गति से हो रही सरसों की खरीद
जिले की अनाज मंडियों में सरसों की खरीद और उठान कार्य दोनों धीमी गति से चल रहे हैं। सोमवार की शाम तक जिले की मंडियों तीन लाख 82 हजार क्विंटल से अधिक सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से 75 प्रतिशत सरसों का ही उठान हो पाया है। जबकि 25 प्रतिशत सरसों अभी तक अनाज मंडियों में ही पड़ी हुई है और किसान सरसों के भुगतान के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों को आढ़तियों की दुकानों पर चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरसों की खरीद का कार्य मंगलवार को शुरू तो हुआ है, लेकिन काफी धीमी गति से खरीद हो रही है। जबकि गेहूं की खरीद का कार्य ठीक चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांद सिंह पहलवान, प्रधान, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।

सरसों और गेहूं की खरीद निरंतर चल रही है। उठान का कार्य भी चल रहा है। सभी एजेंसियों की तरफ से अनाज का बिलों के हिसाब से भुगतान भी किया जा रहा है।
अशोक शर्मा, डीएफएससी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed