फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गेहूं का उठान न होने से अटकी किसानों की राशि

गेहूं का उठान न होने से अटकी किसानों की राशि

Tue, 23 Apr 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
गेहूं का उठान न होने से अटकी किसानों की राशि
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में करीब 55 हजार एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन जिस गति से खरीद चल रही है उस गति से उठान का कार्य नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से अतिथियों व किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उठान कार्य समय पर न होने के कारण किसानों की राशि भी खरीद एजेंसियों के पास अटकी हुई है। किसानों को बार-बार पैसे के लिए आढ़तियों की दुकानों के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है और उन्हें समय पर पूरे पैसे भी नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


खेतों में गेहूं डाल रहे किसान
ढाकला की अनाज मंडी में गेहूं का उठान समय पर न होने की वजह से आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और किसानों को मंडी के आसपास खेतों में गेहूं डालना पड़ रहा है। मंडी कच्ची होने की वजह से अनाज खराब होने का भय बढ़ता जा रहा है। झज्जर की अनाज मंडी पूरी तरह से फुल हो चुकी है और आढ़तियों को अनाज डालने के लिए भी जगह नहीं बची है।
विज्ञापन


उठान कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है, जिसकी वजह से किसानों को समय पर राशि का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है और वे आढ़तियों की दुकानों पर पैसे के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांद सिंह पहलवान, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed