फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एसई ने पार्षदों को किया आश्वस्त, 54 घंटे बाद धरना खत्म

एसई ने पार्षदों को किया आश्वस्त, 54 घंटे बाद धरना खत्म

Thu, 04 Apr 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
एसई ने पार्षदों को किया आश्वस्त, 54 घंटे बाद धरना खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। सीवर और पेयजल समस्याओं को लेकर धरनारत पार्षदों ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसई के आश्वासन पर 54 घंटे बाद अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया है। 12 पार्षदों ने धरनास्थल पर पहुंचे एसई को वार्डों की 100 से अधिक सीवर-पेयजल संबंधी समस्याएं बताई। एसई ने उनको एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। चेयरमैन संजय छपारिया ने भी एसई से मुलाकात कर बुधवार को धरनास्थल पर मौजूद रहे। एसई विशाल बंसल ने पार्षदों को आश्वस्त किया है कि पहले शहर की मुख्य सीवर लाइनों की बाद में गलियों की सफाई कराई जाएगी।
नगर पार्षद पेयजल और सीवर संबंधी समस्याओं का समाधान न होने से एक अप्रैल को सुबह दस बजे जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरने पर बैठे थे। पहले दिन पार्षदों के पास न कोई अधिकारी पहुंचा और न ही कोई भाजपा का नुमाइंदा। मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने धरनास्थल पर पहुंचकर एसई विशाल बंसल से फोन पर बात की। उन्होंने पार्षदों और एसई की बैठक तय कराई। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसई विशाल बंसल जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे। समस्याएं गिनवाने के लिए कार्यालय बुलाने पर पार्षद बिफर गए। कुछ देर बाद एसई धरनास्थल पर पार्षदों के बीच पहुंचे। उन्होंने पहले पार्षदों की समस्याएं पूछीं इसके बाद विभाग की तरफ से समाधान संबंधी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षदों ने एसई को बताया कि 80 प्रतिशत शहर में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। ज्यादातर वार्डों में सप्लाई के समय सीवर मिक्स पानी आ रहा है। इसके अलावा पार्षदों ने नई सीवर व पेयजल लाइन डालने का काम रुकने पर भी कड़ी आपत्ति एसई के सामने जाहिर की। एसई ने करीब 15 मिनट तक पार्षदों की समस्याएं सुनी और इसके बाद ये समस्याएं लिखित में देने की बात कही। इसके बाद पार्षदों ने एसई को लिखित में अपने-अपने वार्डों की शिकायतें सौंपी। एसई ने प्रमुख समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर समाधान कराने का आश्वासन दिया और इसके बाद छोटी समस्याओं का समाधान कराने की बात कही। वहीं, एसई ने पार्षदों को आश्वस्त किया है कि स्टोर से आज ही वार्डों में पाइप भेज दिए जाएंगे। उनके आश्वासन के बाद पार्षदों ने बुधवार शाम चार बजे धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद व विधायक पहुंचे धरनास्थल पर
पार्षदों के समर्थन में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और विधायक राजदीप फौगाट भी धरनास्थल पर पहुंचे। इन्होंने पार्षदों से शहर की समस्याओं के बारे में पूछताछ की और पार्षदों की मांग को जायज ठहराया। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने कहा कि शहर में सीवर व पेयजल सिस्टम ठप पड़ा है लेकिन विभाग ध्यान ही नहीं दे रहा है। वहीं, विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग में तो अधिकारियों की ही नियुक्ति नहीं की गई है और इसके चलते ही पूरा सीवर-पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से त्रस्त है।

धरनास्थल पर वाइस चेयरमैन को मधुमक्खियों ने काटा
धरनास्थल पर वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण भी उपस्थित थे। जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बनी टंकी पर लगे छत्ते से अचानक उड़ी मक्खियां पार्षदों पर मंडराने लगी। इसी दौरान बबलू श्योराण को दो मधुमक्खियों ने काट लिया और इसके बाद अन्य मक्खियां आतीं देख पार्षदों में हड़कंप मच गया।

पहले हम शहर की मुख्य सीवर लाइनों की सफाई कराएंगे। इसके बाद ही वार्डों की गलियों में ब्लॉक पड़ी सीवर समस्याओं का समाधान हो सकेगा। विभाग गलियों का जाम खोलने के लिए प्रयासरत है लेकिन मुख्य लाइनों की व्यवस्था प्रभावित होने के चलते हालात पहले जैसे ही हो जाते हैं। समस्याओं का स्थायी समाधान जल्द करवा दिया जाएगा। - विशाल बंसल, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग


एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन एसई ने पार्षदों को दिया है। उनके आश्वासन के बाद ही हमने धरना खत्म करने का निर्णय लिया है। पार्षदों ने 100 से अधिक समस्याओं की शिकायतें एसई को सौंपी है। - महेश गुप्ता, पार्षद, वार्ड-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed