फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बाढ़डा अनाज मंडी में में सरसों खरीद का शेड्यूल हुआ जारी

बाढ़डा अनाज मंडी में में सरसों खरीद का शेड्यूल हुआ जारी

Wed, 03 Apr 2019 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाढ़डा अनाज मंडी में में सरसों खरीद का शेड्यूल हुआ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। बाढड़ा अनाज मंडी में आज से सरसों की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए क्षेत्र के गांवों को सेक्टरों में बांटा गया है। तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन व मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने तीन अप्रैल से बाढड़ा अनाज मंडी में सरसों खरीद कार्य शुरु करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीन अप्रैल को गांव नांधा, कारीतोखा, बिलावल, जीतपुरा भारीवास, टोडी व लाड गांव के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल को गांव हंसावास कलां, कारीआदू, बिंद्राबन, उमरवास, निहालगढ, भांडवा गांव के किसानों की और पांच अप्रैल को धनासरी, कारीरूपा, हड़ौदी, काकड़ौली सरदारा, कुब्जा नगर, आर्यनगर आदि गांव के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा ने किसानों से जरूरी दस्तावेज साथ लाने और सरसों सूखाकर मंडी में लाने की अपील की है। एसडीएम विरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिया कि सरसों खरीद में किसी तरह की लापरवाही या मनमर्जी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कस्बे के जुई रोड स्थित अनाज मंडी व बेरला के अस्थाई खरीद केंद्र पर पहुंचकर अनाज खरीद के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed