फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सफाई कर्मियों ने किया शहर में प्रदर्शन

सफाई कर्मियों ने किया शहर में प्रदर्शन

Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने किया शहर में प्रदर्शन
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बहादुरगढ़। काम से हटाए गए सफाई कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। शनिवार को कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। दरअसल, जनवरी माह के अंत में ठेका समाप्त होने पर लाइनपार के 94 सफाई कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया। पिछले 37 दिन ये कर्मचारी नगर परिषद के गेट पर धरना दे रहे हैं। निगम रोल के कर्मचारी भी इन्हें समर्थन दे चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर इन कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया।

वहीं, सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ जिला उपप्रधान बंसीलाल, सचिव रवींद्र दलाल, किसान सभा नेता दिलबाग दलाल व बिजेंद्र सैनी आदि धरने पर कर्मचारियों के बीच पहुंचे। इन कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 37 दिन से ये लोग घर से बाहर निकलते हैं और धरने पर बैठ जाते हैं। हरेक दिन इन्हें ये आशा रहती है कि शायद कोई जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी इनकी सुध लेले, लेकिन अभी तक इनकी समस्या पर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। ये सभी कर्मचारी बेहद निर्धन हैं, काम छुट जाने के कारण परिवार का पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान दें और इन्हें काम पर वापस रखे। अन्यथा सभी विभागों के कर्मचारी काम छोड़कर इनके साथ धरने पर बैठ जाएंगे। इस अवसर पर पार्वती, सुमन, नीलम, कविता, रेनू , दीपमाला, शोभा, रीना, पुष्पा, सरोज, प्रकाशी, कप्तान, जितेंद्र, सौरभ, आकाश, अशोक, कृष्ण, सतीश, दिलबाग आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed