{"_id":"5c7593cabdec2226154d2109","slug":"191551209418-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा-35 ए हटाने की मांग को लेकर 35 कार्यकर्ता बैठे भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा-35 ए हटाने की मांग को लेकर 35 कार्यकर्ता बैठे भूख हड़ताल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। जम्मू-कश्मीर से धारा-35ए हटाने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शहीद स्मारक स्थल पर धरना दिया। इस दौरान 35 कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल भी की। प्रधानमंत्री के नामित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। ज्ञापन के जरिये अर्ध सैनिकों को पूर्ण सैनिक का दर्जा देने की मांग भी की गई है। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा-35ए का खत्म होना बहुत जरूरी है। धारा 370 के तहत आने वाली 35ए के तहत भारत के अन्य राज्य के नागरिकों पर जम्मू-कश्मीर में कई तरह की पाबंदी लगी हुई है। देश के अन्य राज्य का व्यक्ति जम्मू-कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकता। विशेष राज्य का दर्जा होने के कारण केंद्र सरकार को भी सिर्फ रक्षा, वित्त और संचार मामलों में ही फैसले लागू करने का हक है। अन्य कोई भी फैसला केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर की सरकार की सहमति के बिना लागू नहीं कर सकती है। यहां जीएसटी व आरटीआई भी लागू नहीं है। झंडा अलग है, यहां भारतीय तिरंगे का अपमान भी गुनाह की श्रेणी में नहीं आता। जम्मू-कश्मीर में हालात सुधारने के लिए इस धारा का हटना बेहद जरूरी है। धारा के हटने से अच्छे परिणाम सामने आएंगे, इसलिए केंद्र सरकार इस ओर ध्यान दे।
धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। कार्यकर्ताओं ने वायुसेना के वीर सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि यह पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यकर्ताओं ने अपने सामर्थ्य अनुसार शहीद सैनिकों की आर्थिक सहायता करने की घोषणा भी की। इस मौके पर सतीश तहलान, सोमबीर कादियान, रमेश राठी, राजा जून, पवन सैनी, नवीन भारद्धाज, नीरज वत्स, सुनील शर्मा, चंद्रकांत चिंटू जांगड़ा, जितेंद्र सांगवान, राजेश खत्री, धर्मबीर कौशिक, विरेंद्र कौशिक, प्रदीप जून, आरके दलाल, रमन शर्मा, संदीप आर्य, कृष्ण चावला, अमित आर्य, पंकज, सुनील बराही, राकेश खत्री, कृष्ण पहलवान पूर्व चेयरमैन, विपिन अग्रवाल, मोनू राठी, प्रवीन, संजीव मलिक, तरूण कौशिक, ऋषी भारद्वाज, आरके, हेमंत पंडित, राजेश खत्री, अनिल प्रधान, नीतिश गौड़, ललित यादव आदि भूख हड़ताल पर रहे।