{"_id":"5c5f2c73bdec2273771f337d","slug":"191549741171-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने पेयजल लाइन पर लगाया बिजली पोल, एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने पेयजल लाइन पर लगाया बिजली पोल, एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। कस्बे में किलसर तालाब के समीप बने कुएं से होने वाली पेयजल की आपूर्ति एक सप्ताह से ठप पड़ी है। इसका कारण बिजली निगम द्वारा बिजली पोल पेयजल लाइन के उपर लगाना है। इसके चलते कई रिहायशी क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि बिजली निगम ने एक सप्ताह पहले सैनी धर्मशाला वाली गली में बिजली का पोल शिफ्ट कर दूसरी जगह पर लगाया था। जिस जगह पर बिजली निगम ने अब पोल लगाया है उसके नीचे से पेयजल की लाइन बिछी हुई थी। इसके चलते पेयजल की लाइन टूट गई। पेयजल की आपूर्ति करने पर पानी इस लाइन से ही निकलकर व्यर्थ बह रहा है। दूसरी ओर घरों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों को पेयजल के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। ग्रामीण राजेंद्र, मुकेश, बलबीर और धर्मपाल ने बताया कि बणी, वार्ड नंबर 16, 17 व दादरी रोहतक मुख्य मार्ग वाले क्षेत्र में इसी लाइन से पेयजल की आपूर्ति की जाती थी लेकिन पिछले सात दिनों से इस क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस बारे में जलघर के कर्मचारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
दो दिन में लगाया जाएगा समस्या का पता: जेई
इस बारे में बिजली निगम के जेई प्रवीन कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली निगम द्वारा पावर सब स्टेशन सांजरवास में काम करवाया जा रहा है। दो दिन के बाद पता किया जाएगा कि कौन सी पेयजल लाइन के उपर बिजली का पोल लगाया गया है। बिजली निगम समस्या का समाधान करवा देगा।