फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सख्ती बरती पिता ने तो बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, बाद में पलटी

सख्ती बरती पिता ने तो बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, बाद में पलटी

Mon, 04 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सख्ती बरती पिता ने तो बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, बाद में पलटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने अपने पिता पर ही छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस भी दर्ज हुआ लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने वह शिकायत से पलट गई और पिता के हक में बयान दिया। दरअसल, 16 वर्षीय एक किशोरी ने शनिवार को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पिता ने कुछ दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लाइनपार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को काबू कर लिया। रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी को पेश किया गया तो वह अपने आरोपों से पलट गई। मजिस्ट्रेट के सामने उसने अपने पिता के हक में ही बयान दिया। इसके बाद केस रद्द हुआ तो पुलिस ने किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, उक्त व्यक्ति को अपनी बेटी के चरित्र पर संदेह था। वह उसे मोबाइल नहीं रखने देता था। अभी हाल ही में उसने किशोरी के पास मोबाइल देखा तो सख्ती बरती। इस सख्ती के विरोध में किशोरी ने उसके खिलाफ ही थाने में शिकायत दे दी। शनिवार को इस मामले में एक युवक का नाम भी सामने आया था लेकिन उस पर आरोप नहीं लगे। वहीं, लाइनपार थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि शिकायत आई तो उनकी तरफ से केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई। अब किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने पिता के हक में बयान दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed