{"_id":"5c535a8cbdec2259b05bb7c8","slug":"191548966540-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सांखोल में आयोजित प्रशासनिक शिविर में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सांखोल में आयोजित प्रशासनिक शिविर में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। उपायुक्त सोनल गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रशासनिक शिविर का उद्देश्य जनमानस और प्रशासन के बीच परस्पर संवाद कायम करना है, ताकि गांव में पहुंचकर समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त गोयल वीरवार को उपमंडल के गांव सांखोल के राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लगाए गए प्रशासनिक शिविर एवं संवाद चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू हो रही थी। गांव में पहुंचने पर उपायुक्त व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ग्राम पंचायत की ओर से पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। इस दौरान पंचायत की ओर से सरपंच हुकम सिंह ने मांग पत्र में करीब 40 शिकायतें रखी, जिनका प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों द्वारा समाधान सुनिश्चित किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि आज झज्जर जिला सामाजिक सहभागिता के साथ हर क्षेत्र में आगे है। आमजन की सक्रिय भागीदारी के फलस्वरूप ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम में जिले का उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा है। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और सरकार की ओर से क्रियान्वित हो रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आमजन को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर गांव-गांव प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है और लोगों की सुविधा के लिए पूरा प्रशासन जनसमस्याओं के निराकरण के लिए गांव में पहुंच रहा है। वहीं संवाद चौपाल के माध्यम से जिला प्रशासन ने एक मुहिम चला कर सामाजिक विषयों कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, पर्दा तथा लैंगिक असमानता को समाप्त करने के लिए जनजागरण किया जा रहा है। शिविर में एडीसी सुशील सारवान, एसडीएम जगनिवास, डीएसपी भगत सिंह, बीडीपीओ रामफल, तहसीलदार नरेंद्र दलाल, डीपीओ नीना खत्री, डीएफएससी अशोक शर्मा, जीएम रोडवेज महताब सिंह खर्ब, डीपीसी मदन चोपड़ा, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन एसके दहिया, बीईओ सुनील कोहली, सीडीपीओ डिंपल, बबीता मनचंदा, रशिमा बाला व पूनम जैन, उपाधीक्षक विनोद कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
बेटियों की मां हुईं सम्मानित
उपायुक्त ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए जिले को राष्ट्रीय सम्मान भी मिला है, जिसके लिए जिले की जनता का वे आभार व्यक्त करती हैं। प्रशासनिक शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य की जांच भी कराई। उपायुक्त गोयल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अपनी बेटी-हमारी बेटी योजना के तहत नवजात बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित किया।