{"_id":"5c140913bdec225547628993","slug":"191544816915-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1091 महिला हेल्प लाइन नंबर को %हेल्प% की जरूरत, घंटी बज रही भिवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1091 महिला हेल्प लाइन नंबर को %हेल्प% की जरूरत, घंटी बज रही भिवनी
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। महिलाओं और छात्राओं की मदद के लिए शुरू की गई 1091 महिला हेल्प लाइन नंबर को ही शुक्रवार को ‘हेल्प’ की जरूरत पड़ गई। एक और सुधार कार्यक्रम के पीडी (प्रोजेक्ट डायरेक्टर) रॉकी मित्तल ने इस सेवा की जमीनी हकीकत जांचने के लिए गर्ल्स स्कूल की छात्राओं से तीन बार फोन मिलवाया तो घंटी भिवानी कंट्रोल रूम में बजी। एक बार तो यह वाक्या एसएचओ सिटी दलबीर सिंह की मौजूदगी में भी हुआ। इस स्थिति में जब 100 नंबर से मदद मांगी गई तो फोन रिसीव करने वाले ने लंबी-चौड़ी जानकारी मांगनी शुरू कर दी। इस रवैये से रॉकी मित्तल खफा नजर आए और कुछ बिंदुओं की जानकारी मांग तुरंत पुलिस मदद भेजने की बात कही। इसके बाद सिटी थाना प्रभारी को फोन कर गर्ल्स स्कूल में बुलाया गया। वहीं, छात्राओं ने दुर्गा वाहिनी की नदारदगी और मनचलों की शिकायत भी की। सिटी थाना प्रभारी ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे रॉकी मित्तल काठ मंडी क्षेत्र स्थित गर्ल्स स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्राओं और महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग के मार्फत कुछ सेवाएं शुरू कराई गई हैं। इनकी जमीनी हकीकत जांचने के लिए सभी जिलों का निरीक्षण किया जा रहा है। रॉकी मित्तल ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक छात्रा से महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर फोन मिलवाया तो घंटी भिवानी हेल्प लाइन केंद्र पर बजी। फोन उठाने वाले पुलिस कर्मी ने दादरी का टेलीफोन कोड साथ लगाकर 1091 डायल करने की बात कही। इसके बाद महज दो मिनट बाद जब फोन किया गया तो भी पहले वाली ही स्थिति बन गई। इसके बाद रॉकी मित्तल ने एक छात्रा के मार्फत पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर कॉल की। फोन उठाने वाले पुलिस कर्मी ने नाम, स्थान, फोन किसका है, पिता का नाम बिंदुओं पर लंबी-चौड़ी जानकारी मांगी तो फोन रॉकी मित्तल ने ले लिया। उन्होंने पुलिस कर्मी के इन सवालों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी-चौड़ी जानकारी मांगने की बजाय थोड़ी सूचना लेकर तुरंत पुलिस मदद भेजने की प्रक्रिया में अमल में लाई जानी चाहिए। इसके बाद उन्होंने सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह को फोन किया और मौके पर दुर्गा महिला वाहिनी शक्ति टीम और महिला थाना प्रभारी सहित पहुंचने की बात कही। इसके तुरंत बाद सिटी व महिला थाना प्रभारी सहित दुर्गा शक्ति टीम भी मौके पर पहुंच गई। रॉकी मित्तल ने जब एचएसओ की मौजूदगी में एक छात्रा से 1091 पर कॉल कराई तो तीसरी बार भी घंटी भिवानी में बजी। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि टावर में गड़बड़ी आ गई थी और इसके चलते कुछ देर के लिए ऐसा हुआ। टावर के वर्किंग में आते ही फिर सब ठीक हो गया था। प्रयोगात्मक रूम से यह बात स्पष्ट कर दी गई थी। इस समय हेल्प लाइन नंबर सही से वर्किंग में है।
मनचले करते हैं पीछा, कमेंट के साथ फेंकते हैं पर्चियां
गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने रॉकी मित्तल से शिकायत कर कहा कि छुट्टी के समय स्कूल के बाहर बाइक सवार मनचलों का हुजूम उमड़ पड़ता है। छुट्टी के बाद घर जा रही लड़कियों का वे पीछा करते हैं और कमेंट के साथ-साथ पर्चियां भी फेंकी जाती है। पुलिस के यहां गश्त न करने से उनके हौसले बुलंद हैं। छात्राओं ने कहा कि यह सिलसिला पिछले लंबे समय से चल रहा है। रॉकी मित्तल ने जब दुर्गा शक्ति टीम की मुस्तैदी के बारे में छात्राओं से पूछा तो सबने कहा कि सप्ताह में एक बार दुर्गा शक्ति वाहिनी की टीम स्कूल के सामने गश्त लगाने आती है। इस पर टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने बताया कि शहर में स्कूलों की संख्या ज्यादा है। एक टीम ही इन्हें कवर करती है। ऐसे में रुटीन में यहां गश्त नहीं हो पाती। इस पर सिटी थाना प्रभारी ने एक सप्ताह में व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
नहीं पकड़ा छेड़छाड़ का आरोपी
स्कूल की एक छात्रा ने बताया कि पिछले दो सप्ताह पहले एक लड़का उसका पीछा कर रहा था। उसने तीन-चार दिन ऐसा किया तो उसने फोन कर पुलिस मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को पहचान के लिए स्कूल में लेकर पहुंची लेकिन उनमें से उक्त युवक कोई नहीं था। छात्रा ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उन्हें तो छोड़ दिया लेकिन असली आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इसके तुरंत बाद मौके पर मौजूद सिटी थाना प्रभारी ने एक पुलिस कर्मी को छात्रा की शिकायत दर्ज करने के आदेश दिए।