फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   12 एकड़ में 10 करोड़ से बनेगा महिला कालेज, 11 गांवों को बेटियां पाएंगी उच्च शिक्षा

12 एकड़ में 10 करोड़ से बनेगा महिला कालेज, 11 गांवों को बेटियां पाएंगी उच्च शिक्षा

Sun, 10 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 एकड़ में 10 करोड़ से बनेगा महिला कालेज, 11 गांवों को बेटियां पाएंगी उच्च शिक्षा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
कुलाना गांव में महिला कालेज का निमार्ण करीब 12 एकड़ जगह पर होगा। जिसके निर्माण में करीब 10 लाख रुपये की लागत आएगा। कालेज बनने से आसपास के करीब 11 गांवों की बेटियों को इसका फायदा होगा। जो अपने गांव के नजदीक ही शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। कुलाना महिला कालेज में सोमवार से दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं सबसे पहले दाखिला पाने वाली दस छात्राओं को शिक्षामंत्री की ओर से 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
कालेज में बीए के साथ-साथ बीएससी की कक्षाएं भी इसी सत्र से शुरू हो जाएगी। कालेज का निर्माण नहीं होने के चलते वर्तमान में इस सत्र की कक्षाएं राजकीय स्कूल में लगाने पर विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष योगेश सिलानी, कृषि मंत्री की धर्मपत्नी निरूपा धनखड़, हरियणा एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डा. धर्मेंद्र बबलू, भाजपा नेता आनंद सागर, पवन छिल्लर, धर्मपाल, उदय सिंह, सूबेदार निरंजन सिंह, विनोद भटेड़ा, सुरेंद्र सुबाना, कृष्ण बादली, मोहन चौहान, जयभगवान रोहिल्ला, जोगेंद्र चौहान, विनोद चौहान, जिला परिषद रोहतक के अध्यक्ष बलराज कुंडू, टीनू फौगाट आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. पुण्डरीक ओझा, राजकीय महिला महाविद्यालय कुलाना के प्राचार्य डा. एसएन शर्मा, वहीं जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, एसडीएम बादली त्रिलोक चंद, निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के कार्यकारी अभियंता वीएस मलिक, एसडीओ शशांक कुमार, कनिष्ठ अभियंता अजय कटारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कालेज का शनिवार को हुआ भूमि पूूजन
कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थल पर शनिवार को भूमि पूजन के लिए यज्ञ का भी आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी निरूपा धनखड़, दिव्यांगजन आयोग के आयुक्त दिनेश शास्त्री और भाजपा के उपाध्यक्ष अरविंद यादव सहित कई ग्रामीणों ने हवन में आहुति डाली। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की विशेष मांग पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने गांव पाटोदा में संस्कृति मॉडल स्कूल तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, कुलाना में कला व वाणिज्य के साथ विज्ञान संकाय शुरू करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चौक से डेढ़ किलोमीटर दूर है कालेज, चलेगी रोडवेज
कुलाना मुख्य बस स्टैंड से कालेज के प्रस्तावित स्थल की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। जब यहां पर भवन तैयार होने के बाद कक्षाएं शुरू की जाएंगी तो छात्राओं के लिए रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। वहीं आसपास के गांवों की छात्राओं के लिए भी महिला स्पेशल बस कालेज आने-जाने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

कालेज बढ़िया चलाया तो प्राचार्य को दूंगा 2 साल की एक्सटेंशन
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि कुलाना महिला कालेज के लिए प्राचार्य की जिम्मेदारी श्रीनिवास शर्मा को सौंपी गई है। अगर इंहोंने कालेज को बढ़िया चलाकर दिखाया तो वे इनके लिए दो साल की एक्सटेंशन का प्रावधान कर देंगे। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास शर्मा यहां के हैं तो वे छात्राओं की समस्याओं को अच्छे से समझेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed