फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ार सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ार सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Jan 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
ार सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को युवा जाग्रति संगठन, मजदूर सेवा संघ, जिला ताइक्वांडो खेल संघ और दादरी नगर व्यापार मंडल यूनिट-दो के पदाधिकारियों ने एसडीएम ओमप्रकाश देवराला को ज्ञापन सौंपा। जिला ताइक्वांडो खेल संघ सचिव मुकेश जैन, युवा जाग्रति संगठन प्रधान संदीप फौगाट, मजदूर सेवा संघ सदस्य रणधीर स्वाती, दादरी नगर व्यापार मंडल यूनिट- 32 सदस्य रविंद्र कोहलावास, अनील ग्रोवर और मनोज जैन ने गांव समसपुर में स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने की मांग की है। सामाजिक संगठन यहां सोनीपत के बहालगढ़ जैसा राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें। इन सामाजिक लोगों ने सरकार से इस स्टेडियम को मंजूरी दिलवाए जाने की मांग की है। इनका का कहना है कि यहां बनने वाले स्टेडियम में सभी प्रकार के खेलों, रेस, कुश्ती, फुटबाल, खो-खो, हॉकी के मैदान राष्ट्रीय स्तर के बनाए जाने चाहिए। चरखी दादरी जिले ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं जिले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख बढ़ी है। जिला खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने से मुख्य अतिथि को फर्स्ट क्लास श्रेणी की खेल सुविधाएं सकेंगी। इससे जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकेंगे।

मजदूर सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्य रणधीर स्वामी का कहना है कि समसपुर में खेल स्टेडियम बनने से चरखी दादरी ही नहीं आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को भी फायदा हो सकेगा। यहां राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। खिलाड़ियों को बहुत सारी अन्य खेल सुविधाएं भी मिल सकेंगी। खासकर हॉस्टल जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी। समसपुर स्टेडियम सोनीपत के बहालगढ़ जैैसा बनना चाहिए।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल यूनिट-दो सदस्य रविंद्र का कहना है कि गांव समसपुर में बहालगढ़ जैसा स्टेडियम बनाना चाहिए। यहां सभी प्रकार के खेलों के मैदान राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए। स्टेडियम में सभी प्रकार के खेलों की सुविधाएं होनी चाहिए। सामाजिक संगठनों की मांग की है कि सरकार को इसे जल्द ही मंजूरी दे देनी चाहिए। राष्ट्रीय स्तर के रेफरी व निर्णायक भी मिल सकेंगे। चरखी दादरी जिले ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के काफी खिलाड़ी दिए हैं। जिले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता जेपी छिल्लर का कहना कि समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाए जाने से शहर के अलावा जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी लाभ पहुंचेगा। जिले में हर खेल मैदान राष्ट्रीय स्तर का बनना चाहिए ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिले और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चरखी दादरी का नाम चमके। स्टेडियम की चरखी दादरी में सख्त जरूरत है। सरकार को इसे राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने की मांग को स्वीकार करना चाहिए। इन सामाजिक संगठनों की आवाज सरकार को सुननी चाहिए।

युवा खिलाड़ी प्रदीप रावलधी का कहना कि स्टेडियम में प्रत्येक खेल का मैदान प्रथम श्रेणी का बनना चाहिए । स्टेडियम की इस क्षेत्र को काफी समय से जरूरत बनी हुई है। खेल स्टेडियम न होने से युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिल पाता। इस समय खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम में आधुनिक स्तर की राष्ट्रीय खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम होने के बाद ही खिलाड़ियों को बढ़िया खेल सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed