{"_id":"59e516874f1c1bd8538b7a90","slug":"191508185735-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी को कुछ देने की मंशा से ही नहीं आए थे सीएम: सतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी को कुछ देने की मंशा से ही नहीं आए थे सीएम: सतपाल
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी को कुछ देने की मंशा से ही नहीं आए थे सीएम : सतपाल
चरखी दादरी।
दो दिवसीय दादरी प्रवास पर आए सूबे के मुखिया मनोहर लाल ने दादरी जिले के की जनता को निराश किया। मुख्यमंत्री ने विकास के लिए न कोई घोषणा की और न ही इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कुछ स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे ने साबित कर दिया कि भाजपा केवल घोषणाओं मात्र तक सीमित है।
यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। सांगवान ने सीएम पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी नीयत अगर जिले को कुछ देने की होती तो उनके प्रवास कार्यक्रम में मंत्री भी शामिल होते। पूर्व मंत्री कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मनोहरलाल सीएम पद के काबिल ही नहीं हैं। यहीं कारण है कि सरकार के मंत्री तक सीएम को सहयोग नहीं कर रहे हैं। दक्षिण हरियाणा में सरकार विकास नहीं करवाने पर घबरा गई है। इसलिए मुख्यमंत्री नवगठित दादरी जिले में दो दिन के प्रवास कार्यक्रम को छोड़कर भाग गए।
सांगवान ने कहा कि यहां तक कि जिले में कांग्रेस सरकार के दौरान पूरे हुए और तैयार विकास कार्यों का उद्घाटन तक सीएम ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि दादरी में 100 बेड के अस्पताल की इमारत तीन साल पहले तैयार हो चुकी है। वे इसके उद्घाटन के लिए उपायुक्त के माध्यम से दो बार मांग कर चुके हैं। इसकी सुध नहीं लिए जाने से करोड़ों की इमारत कंडम होती जा रही है लोग स्वास्थ्य सुविधाओं को तरस रहे हैं। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव जयंत वशिष्ठ, युकां हलकाध्यक्ष संदीप फौगाट, पूर्व हलकाध्यक्ष डॉ. विनित सांगवान, पार्षद प्रवीन सैनी, पूर्व सरपंच अजीत रावलधी, पूर्व सरपंच अशोक, अजय चरखी, सत्यव्रत सांगवान, सुरेंद्र फौगाट व प्रदीप नेहरा आदि उपस्थित थे।