फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पर्यटन दिवस विशेष: भिंडावास झील होगी विकसित, बनाया जाएगा पर्यटन केंद्र

पर्यटन दिवस विशेष: भिंडावास झील होगी विकसित, बनाया जाएगा पर्यटन केंद्र

Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन दिवस विशेष: भिंडावास झील होगी विकसित, बनाया जाएगा पर्यटन केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
प्रदेश की सबसे बड़ी वेटलैंड भिंडावास झील को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए झज्जर में कार्य चल रहा है। इस दिशा में उम्मीदों को पंख उस समय लगे थे, जब मई माह में सीएम मनोहरलाल झील का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसके बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों के द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे मुख्यमंत्री के द्वारा हरी झंडी तुरंत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मुख्यमंत्री खुद इसका मुआयना कर चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही क्षेत्र में बड़ा पर्यटन केंद्र विकसित हो जाएगा।

सितंबर से मार्च तक आते हैं प्रवासी पक्षी
भिंडावास पर्यटन के लिहाज से आकर्षण का केंद्र है। दुनिया भर से यहां पर सितंबर से मार्च माह के दौरान बड़ी संख्या प्रवासी पक्षी आते है। ऐसे में प्रवासी पक्षियों को देखने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। जिनमें यहां पर रात्रि ठहराव के लिए टैंटिंग, झील के सौंदर्यीकरण तथा पक्षियों व वन्य प्राणियों के लिए डिस्पेंसरी खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस डिस्पेंसरी में सहायक की शीघ्र तैनाती कर दी जाएगी और सुल्तानपुर बर्ड सेंच्युरी में तैनात चिकित्सक यहां के लिए ऑन कॉल उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


जलकुंभी बनी रास्ते की रुकावट
वेटलैंड झील के विकास में जलकुंभी बड़ी रुकावट बनी हुई है। जिसके समाधान के लिए पर्यटन विभाग के पास हाल-फिलहाल में कोई मास्टर प्लान नहीं है। हालांकि इस मामले में सीएम मनोहर लाल उपाय खोजने के लिए आदेश जारी कर चुके हैं। जलभराव के चलते जलकुंभी काफी बड़ी संख्या में यहां पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1017 एकड़ में फैला है पक्षी विहार
1986 में बनाया गया भिंडावास का पक्षी विहार करीब 1017 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें से 700 एकड़ झील का दायरा है। यहां पर हर साल करीब 40 हजार देशी-विदेशी पक्षियों का आवागमन होता है। वर्तमान में झील जलकुंभी की समस्या से जूझ रही है तो झील के चारों तरफ करीब 12 किलोमीटर का ऊबड़-खाबड़ रास्ता बना हुआ है।

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
भिंडावास पक्षी विहार में स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार की सौगात भी मिलेगी। भिंडावास पक्षी विहार आने वाले पर्यटकों के लिए स्थानीय युवा गाइड के तौर पर सेवाएं देंगे। जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही स्थानीय युवाओं को तीन माह का विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा और प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र भी मिलेगा।


वर्जन
भिंडावास झील को क्षेत्र का बेहतरीन पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करवाने के लिए वे लगातार प्रयत्नशील हैं। झील के विकास को लेकर मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। झील विकसित होने पर यहां पर पर्यटकों का आगमन होगा तो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के भी स्वत: खुल जाएंगे।
- ओपी धनखड़, कृषि एवं पंचायत मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed