फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चुनिंदा ट्रेड्स में ही प्रवेश के लिए रुझान दिखा रहे विद्यार्थी

चुनिंदा ट्रेड्स में ही प्रवेश के लिए रुझान दिखा रहे विद्यार्थी

Sun, 25 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
चुनिंदा ट्रेड्स में ही प्रवेश के लिए रुझान दिखा रहे विद्यार्थी
- बीटेक में प्रवेश के लिए दूसरी कट ऑफ 5 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
12वीं कक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर की दिशा तय करने की दृष्टि से पीक टाइम चल रहा है। कोई परंपरागत शिक्षा में उच्च योग्यता हासिल करने के लिए कॉलेज प्रवेश की तैयारी कर रहा है तो कोई बीटेक, बी आर्क, डी या बी फार्मेसी जैसे कोर्स में दाखिला पाने के लिए प्रयासरत है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार इंजीनियरिंग के कुछ खास ट्रेड्स में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में रुझान बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।
दूसरी काउंसिलिंग 30 से
प्रदेश के विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध संस्थानों में प्रवेश के लिए हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी प्रवेश प्रक्रिया चला रही है। आवेदन, काउंसिलिंग व परिणाम आदि सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन होते हैं। पहली काउंसिलिंग पूरी होने के बाद परिणाम जारी हो चुका है। दूसरी काउंसिलिंग 30 जून से 4 जुलाई तक चलेगी और 5 को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उसके बाद किसी विद्यार्थी द्वारा प्रवेश न लेने से अगर किसी कॉलेज में कोई सीट खाली रह जाती है तो उसके लिए ऑनलाइन के बजाय संस्थान अपने स्तर पर फिजिकली काउंसिलिंग करेगा। उसके बाद 15 अगस्त को फाइनल कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। हालांकि शिक्षा सत्र आरंभ करने की तारीख एक अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों का है क्रेज
प्रदेश में कुल 124 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। इनमें 13 संस्थान सरकारी हैं। विद्यार्थियों में इन सरकारी संस्थानों में प्रवेश के लिए मारामारी चल रही है। इन कॉलेजों में निजी कालेजों की तुलना में फीस भी काफी कम है। वाईएमसीए युनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी फरीदाबाद, दीनबंधु छोटूराम युनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी मुरथल (सोनीपत), कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी के युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी, गुरु जंभेश्वर युनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलोजी हिसार व महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी रोहतक के युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी मुख्य हैं। इनके अतिरिक्त चौ. देवीलाल स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी पन्नीवाला मोटा (सिरसा), स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी नीलोखेड़ी (करनाल), चौ. रणबीर सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी सिलानी केशो (झज्जर) और राव बीरेंद्र सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी जैनाबाद (रेवाड़ी) भी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई निजी कॉलेज भी अच्छे
कई निजी संस्थानों का भी प्रदेश के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अच्छा नाम है। प्रदेश के अंबाला, फरीदाबाद व यमुनानगर जिलों में सबसे अधिक 10-10, सोनीपत, गुरुग्राम व झज्जर में 9-9 और कैथल, मेवात व सिरसा जिलों में सबसे कम एक-एक इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। हरियाणा राज्य टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी के मुताबिक, पिछले शिक्षा प्रवेश सत्र में निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में कुल 58504 स्वीकृत सीटें थीं। निजी कॉलेज प्रबंधनों के लिए इनमें से 12696 सीटों पर ही दाखले हो पाए। बाकी 45808 सीटें खाली ही रह गई थीं।

कई कोर्स हैं हॉट
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलोजी और मेकेनिकल इंजीनियरिंग इस बार विद्यार्थियों के हॉट विषय हैं। एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग और आटोमोबाइल इंजीयिरिंग में भी रोजगार के अच्छे अवसर हैं। दूसरी कट ऑफ में बेहतर कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 30 जून से 4 जुलाई के बीच स्मार्ट तरीके से काउंसिलिंग करनी चाहिए ताकि कॅरिअर को नुकसान न हो। इसके लिए। एचएसटीईएस की वेबसाइट टेकएडमिशन से भी मदद ली जा सकती है।
-संजीव सांगवान, काउंसलर

हरियाणा में इंजिनियरिंग संस्थानों की संख्या
कुल संस्थान : 124
सरकारी संस्थान : 13
सरकारी में सीटें : 3825


प्रदेश में गैर सरकारी कॉलेजों की संख्या
अंबाला 10, यमुनानगर 10
फरीदाबाद 10, सोनीपत 09
गुरुग्राम 09, झज्जर 09
पलवल 08, कुरुक्षेत्र 06
करनाल 06, पानीपत 06
भिवानी 05, हिसार 04
रोहतक 04, जींद 03
पंचकुला 02, रेवाड़ी 02
कैथल 01, मेवात 01
और सिरसा 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed