फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   परशुराम अवतरण दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

परशुराम अवतरण दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

Mon, 06 May 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
परशुराम अवतरण दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा
बहादुरगढ़। भगवान परशुराम के अवतरण दिवस को लेकर रविवार को बहादुरगढ़ शहर में समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के परशुराम मंदिर प्रांगण से विधायक नरेश कौशिक ने भगवान परशुराम ध्वजा के साथ शोभा यात्रा को रवाना किया। झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी के नजदीक बने परशुराम मंदिर प्रांगण से भगवान परशुराम ध्वजा के साथ यह शोभा यात्रा रवाना हुई। परशुराम भवन से शुरू हुई शोभा यात्रा सब्जी मंडी, परशुराम मार्ग, गांधी चौक, मेन बाजार, रोहतक रोड से सेक्टर-6 होते हुए गौरी शंकर मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में विधायक नरेश कौशिक के अलावा ब्राह्मण समाज से जुड़ी अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों व आमजन ने भाग लिया। कई मनमोहक झांकियां भी इस दौरान निकाली गई। शोभा यात्रा में पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र वत्स, पंडित ताराचंद बराही, पंडित तोताराम, पंडित लक्ष्मीनारायण, पंडित राधेश्याम मुंडका, पुरुषोत्तम वत्स, हेमंत वत्स, जयकिशन प्रधान, पार्षद रेखा वत्स, ऋषि भारद्वाज, अश्विनी शर्मा, सुनील, कृष्ण गौड़, प्रदीप शर्मा, रामकिशन मुदगिल के अलावा ब्रह्म समाज सेवा समिति सेक्टर-2, लख्मीचंद धर्मशाला, प्राचीन ब्राह्मण समाज दयानंद नगर, गायत्री विद्यापीठ कसार, भगवान परशुराम युवा सेना, भगवान परशुराम सेवा दल, परशुराम जनसेवा समिति, गौतम युवा समिति बुपनिया के साथ-साथ शहर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। अंत में परशुराम मंदिर में विशाल भंडारा भी हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed