{"_id":"5cc21c49bdec225ee1574316","slug":"181556225097-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 किलोमीटर में बनेंगे आठ मेट्रो स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 किलोमीटर में बनेंगे आठ मेट्रो स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ शहर के बाद अब रोहतक जिले के सांपला शहर तक मेट्रो सेवा की सीधी कनेक्टिविटी होगी। मेट्रो के विस्तारीकरण कार्य की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और बहादुरगढ़ स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से सांपला तक कुल आठ मेट्रो स्टेशन बनने प्रस्तावित हैं। मेट्रो सेवा के विस्तारीकरण से जहां औद्योगिक क्षेत्र को लाभ होगा वहीं आसपास के गांवों का सीधा जुड़ाव देश की राजधानी दिल्ली से होगा। यह जानकारी विधायक नरेश कौशिक ने दी। वे वीरवार को क्षेत्र के लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में जहां मेट्रो सेवा की सौगात बहादुरगढ़ क्षेत्रवासियों को दी है वहीं अगले चरण में मेट्रो की दस्तक रोहतक जिले के सांपला शहर तक होगी।
इन जगहों पर बनेंगे मेट्रो स्टेशन
विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि सरकार की ओर से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की संयुक्त टीम द्वारा बहादुरगढ़ शहर से मेट्रो के सांपला तक के 17 किलोमीटर दूरी का फिजिबिलिटी सर्वे हाल ही किया गया है। शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से विस्तारीकरण शुरू होगा और उसके बाद पहला मेट्रो स्टेशन सांखौल गांव, दूसरा उद्योग विहार, तीसरा एचएसआईआईडीसी सेक्टर 17, चौथा मेट्रो स्टेशन जाखौदा, पांचवां स्टेशन आसौदा, छठा स्टेशन रोहद, सातवां स्टेशन दहकौरा गांव तथा आठवां स्टेशन सांपला बस स्टैंड के पास बनेगा। ऐसे में औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ के साथ ही केएमपी एक्सप्रेस वे सहित पश्चिमी हरियाणा तक के लोगों को मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने मेट्रो के नए प्रोजेक्ट का किया स्वागत
मेट्रो सेवा के विस्तारीकरण कार्य पर बहादुरगढ़ हलके के ग्रामीणों ने खुशी जताई और विधायक नरेश कौशिक की कार्यशैली की सराहना की। गांव सांखौल से सरपंच हुकम सिंह, जयपाल स्वामी व योगेश ने कहा कि विधायक जनभावनाओं का सम्मान करते हैं। उनकी मांग पर विधायक कौशिक के सक्रिय भागीदारी से बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन सिटी पार्क का नाम बदलकर शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह के नाम पर रखा गया और अब गांव में ही मेट्रो सेवा की सौगात बेहतर कदम है। गांव जाखौदा निवासी जगबीर, अशोक व आजाद सिंह, गांव आसौदा टोडरान के सरपंच रणबीर, सिवान के सरपंच विनोद, सुरेंद्र भारद्वाज सहित रोहद, दहकौरा के ग्रामीणों ने भी इस नए प्रोजेक्ट का स्वागत किया है। ग्रामीणों ने कहा कि बहादुरगढ़ मेट्रो सेवा के शुभारंभ अवसर पर विधायक ने सांपला तक को मेटो से जोड़े जाने की पैरवी की थी जिस पर अब अमल हो रहा है।