{"_id":"5c8174b5bdec22146a72befb","slug":"181551987893-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठ स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान व गणित के छात्रों की डगर होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठ स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान व गणित के छात्रों की डगर होगी आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। गणित व विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि ज्यादा हो, इसके लिए जिले के आठ स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। खास बात ये है कि बच्चों को ये विषय आसान लगे, इसके लिए ट्रेंड शिक्षकों के जरिये ये विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके लिए जिले के समग्र शिक्षा अभियान के एपीसी डॉ. सत्यव्रत पंचकूला से ट्रेनिंग लेकर आए हैं। साथ ही आठ स्कूलों के प्राचार्य भी ये प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे हैं और अपने स्कूलों में इसकी व्यवस्था करने में जुट गए हैं।
विद्यार्थी प्रोजेक्ट संकल्प से बनेंगे प्रवीण
समग्र शिक्षा अभियान के एपीसी डॉ. सत्यव्रत ने बताया कि इस योजना को प्रोजेक्ट संकल्प का नाम दिया गया है। इसके तहत वीडियो के जरिये गणित और विज्ञान के विषय पढ़ाए जाएंगे। बच्चों को गणित को आसानी से समझने के तरीकों से अवगत कराया जाएगा जबकि विज्ञान के सरल प्रयोग बच्चों को समझाए जाएंगे।
वर्कबुक से भी होगा लाभ
डॉ. सत्यव्रत ने बताया कि जिले के सात स्कूलों में वर्क बुक योजना आरंभ की जाएगी। अप्रैल में नए सेशन से एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार की गई पुस्तकों से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। जिन स्कूलों के इस योजना में शामिल किया गया है। उनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसौदा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहादुरगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसौदा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाव और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झामरी शामिल हैं।
विज्ञापन
इन स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम
झज्जर के एपीसी प्रेमजीत सांगवान ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांधलान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास में स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे।