{"_id":"5c7593c4bdec22739f7583b9","slug":"181551209412-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ने महिलाओं के लिए की फोटो एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ने महिलाओं के लिए की फोटो एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से स्लोगन लेखन व फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में केवल महिलाएं ही भाग ले सकती हैं। विजेता प्रतिभागियों को आठ मार्च को दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मेट्रो कॉरपोरेशन कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा। 26 फरवरी से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 4 मार्च तक चलेगी। स्लोगन लेखन का विषय इक्वल थिंक व बिल्ड स्मार्ट एंड इनोवेट चेंज है, जबकि फोटो प्रतियोगिता लिंग संतुलन एवं दिल्ली मेट्रो विषय पर आधारित है। महिलाएं डीएमआरसी की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट दिल्ली मेट्रो रेल डॉट कॉम के जरिये इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी। वेबसाइट पर फॉर्म भरकर अंग्रेजी या हिंदी में अपने 50 शब्दों के स्लोगन नारे लिखने हैं। इन संदेशों को संप्रेषित करने वाले फोटो डीएमआरसीआईडब्ल्यूडी 2019 एडदारेट जीमेल डॉट कॉम पर भेजने हैं। फोटो का आकार दस एमबी से कम रखना है। ये ऑनलाइन प्रविष्टियां चार मार्च की रात तक ही स्वीकार की जाएंगी। इसके अलावा महिला यात्री डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट दिल्ली मेट्रो रेल डॉट कॉम पर मेट्रो के सेवाओं के बारे में अपने सुझाव भी दे सकती हैं। डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि महिलाओं के सम्मान और सुविधा के लिए मेट्रो प्रयासरत है। मेट्रो ने हमेशा अपने कोच और प्रत्येक महिला कोच में आरक्षित सीटों के रूप में अपनी सभी महिला यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा प्रदान करने का प्रयास किया है। महिलाओं के सम्मान के लिए यह साप्ताहिक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिन महिलाओं के स्लोगन एवं फोटो बेहतर मिलें, उन्हें आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित डीएमआरसी के कॉरपोरेट कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा।