फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सांवड़ में गहराया पेयजल संकट, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

सांवड़ में गहराया पेयजल संकट, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 Feb 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सांवड़ में गहराया पेयजल संकट, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
पेयजल संकट से त्रस्त महिलाओं ने खाली बरतन लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-गांव सांवड़ में वार्ड चार के निवासी एक महीने से झेल रहे हैं पेयजल की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव सांवड़ के वार्ड चार के निवासियों को पिछले एक महीने से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीण विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी सौंप चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण महिलाओं ने पेयजल किल्लत के लिए हाथों में खाली बरतन लेकर रोष प्रदर्शन किया।

ग्रामीण विष्णु, संजय, कमला, सुनीता, संतोष, लक्ष्मी, गुड्डी, सतबीर, दीपक, कमलेश, लाली, हरदाई आदि ने बताया कि पिछले चार साल से उनके मोहल्ले में पेयजल की समस्या बनी हुई है। विभाग ने पेयजल लाइन तो बिछा रखी हैं लेकिन पानी का प्रेशर न बनने की वजह से घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। नियमित रूप से पानी नहीं पहुंचता। कभी खारे पानी की सप्लाई होती है जो पीने, नहाने या कपड़े धोने में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता । ग्रामीणों ने बताया कि इस पाइप लाइन से अन्य हिस्सों में सुचारु रूप से सप्लाई हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि वे विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों से कई बार लिखित में भी शिकायत कर चुके हैं। मौखिक रूप से बात की जा चुकी है लेकिन कोई अमल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों को काफी दूरी से पीने का पानी लाना पड़ता है। कई बार पानी का टैंकर खरीद कर काम चलाना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस एरिया वॉल लगाकर जोन बढ़ाए जाने की मांग है ताकि पानी का प्रेशर बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed