फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसान आलू, टमाटर, प्याज और फूलगोभी जे-फार्म पर ही बेचें

किसान आलू, टमाटर, प्याज और फूलगोभी जे-फार्म पर ही बेचें

Thu, 03 Jan 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
किसान आलू, टमाटर, प्याज और फूलगोभी जे-फार्म पर ही बेचें

विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के गांव द्वारका में किसानों को भावांतर भरपाई योजना के प्रति जागरूक करने के लिए बागवानी विभाग ने शिविर का आयोजन किया। इसमें किसानों से शीघ्र अपना पंजीकरण करवाने की अपील की गई।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. राजेश स्वामी ने जागरूकता शिविर में बताया कि भावांतर भरपाई योजना में आलू, प्याज, टमाटर व फूलगोभी को शामिल किया गया है। आलू व टमाटर का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल व फूलगोभी और प्याज का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए एचएसएएमबी हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा। भूमि मालिक, पट्टेदार व किराये के कास्तकार हों या कोई भी सब्जी उत्पादक इस योजना का लाभ ले सकता है। वेबसाइट पर पंजीकरण करवाने के लिए किसान को केवल अपनी भूमि, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता नंबर व खेती के बारे में ब्योरा देना है।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि सरकार टपका सिंचाई पद्घति के लिए अनुदान दे रही है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र कौशिक ने किसानों से आह्वान किया कि वे रासायनिक खादों का कम से कम इस्तेमाल करें। मार्केटिंग बोर्ड के डॉ. संजीव फौगाट ने बताया कि भावांतर भरपाई योजना के लिए किसानों को अपनी आलू, टमाटर, प्याज और फूलगोभी जे फार्म पर बेचनी होगी। उन्होंने इस योजना की पूरी प्रक्रिया किसानों को समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed