फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आंटी-अंकल प्लीज, हमारे स्कूल प्रीमिसिस के सामने कूड़ा डालना बंद करो...

आंटी-अंकल प्लीज, हमारे स्कूल प्रीमिसिस के सामने कूड़ा डालना बंद करो...

Tue, 02 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
आंटी-अंकल प्लीज, हमारे स्कूल प्रीमिसिस के सामने कूड़ा डालना बंद करो...
चरखी दादरी। राजकीय कन्या स्कूल की छात्राओं ने स्कूल कैंपस के समीप लोगों और नप कर्मियों के कूड़ा डालने से बाज न आने पर अनोखे ढंग से अपने रोष का इजहार किया। स्कूली छात्राओं ने स्कूल स्टाफ और नगर परिषद अधिकारियों को साथ लेकर क्षेत्र में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से स्कूल परिसर के समीप बने अस्थाई डंपिंग प्वाइंटों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। छात्राओं की भावुक अपील पर लोगों ने भविष्य में यहां कूड़ा न फेंकने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों के सामने सफाई कर्मियों के स्कूल परिसर के पास कूड़ा डालने की पोल भी खुली। सफाई निरीक्षक विजय शर्मा ने यहां कूड़ा डालने वाले कर्मचारी पर भविष्य में कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर के शिक्षण संस्थानों के समीप लोगों की नासमझी और नगर परिषद कर्मियों की लापरवाही से बने डंपिंग प्वाइंट छात्र-छात्राओं के गले की फांस बने हुए हैं। कई जगह तो हालात ऐसे कि डंपिंग प्वाइंट की बदबू कक्षाओं तक पहुंच रही है। वहीं, स्कूल आते-जाते वक्त बच्चों को इन डंपिंग प्वाइंट के पास से गुजरते समय मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है। मंगलवार को इस समस्या पर काठमंडी क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या स्कूल की छात्राओं ने मोर्चा खोल लिया। स्कूल की छात्राएं प्रधानाचार्य श्रीभगवान और अन्य स्टाफ सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के घरों में एक-एक कर पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने हाथ जोड़कर लोगों से स्कूल कैंपस के समीप कूड़ा न फेंकने की अपील की। इस दौरान नगर परिषद अधिकारी भी मौजूद रहे। छात्राओं के सामने लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों को बताया कि लोगों के अलावा नगर परिषद के कर्मचारी भी यहां कूड़ा डालते हैं। उन्हें भी इस संबंध में हिदायतें दी जानी चाहिए। इस पर छात्राओं ने सफाई निरीक्षक विजय शर्मा से भी इस संबंध में अपील की। सफाई निरीक्षण ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई भी सफाई कर्मचारी शिक्षण संस्थाओं के समीप कूड़ा नहीं डालेगा।
विज्ञापन


स्वच्छता पखवाड़े पर सफाई कर्मी लगा रहे पलीता
एक तरफ जिला प्रशासन पिछले करीब दो सप्ताह से जिले में स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है तो वहीं नगर परिषद के सफाई कर्मी ही स्कूली बच्चों को कचरा डालकर बिमारियां बांट रहे हैं। शिक्षण संस्थाओं के समीप बनाए गए डंपिंग प्वाइंट से नप की अनदेखी स्पष्ट नजर आ रही है। लोगों के साथ-साथ छात्राओं ने नगर परिषद अधिकारियों से भी यहां कूड़ा डालना बंद कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने-जाने में होती है दिक्कत, कक्षाओं तक आती है दुर्गंध
--स्कूल के दोनों गेट के समीप ही कचरे के ढेर लगे हैं। इस कचरे से दुर्गंध आती है और स्कूल पहुंचते समय व छुट्टी के बाद यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।

रितू, छात्रा
--स्कूल के तीनों तरफ डंपिंग प्वाइंट बने हुए हैं और लोग अपने घरों का कचरा यहां फेंकते हैं। इससे स्कूल की करीब 500 से अधिक छात्राएं परेशान हैं।
पूजा, छात्रा
--इस संबंध में हम शिक्षकों को भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनके समझाने का भी लोगों पर असर नहीं हुआ। इसलिए हम खुद हाथ जोड़कर अपील कर रहे हैं।
संगीना, छात्रा
--घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचते समय मुंह पर कपड़ा रखकर यहां से गुजरना पड़ता है। इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है लेकिन लोग यहां कूड़ा डालना बंद नहीं कर रहे।
ईशिका, छात्रा
फोटो 18
डोर-टू-डोर मुहिम के तहत हाथ जोड़कर महिला से स्कूल कैंपस के पास कूड़ा न डालने की अपील करती छात्रा और साथ में नप सफाई निरीक्षक विजय शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed