{"_id":"6acf1366aeda129a770df6b7","slug":"four-children-missing-from-sankhol-village-in-bahadurgarh-families-have-lodged-a-missing-person-report-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: सांखोल गांव से 4 बच्चे लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट; बिहार व यूपी के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: सांखोल गांव से 4 बच्चे लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट; बिहार व यूपी के रहने वाले
Wed, 14 Oct 2026 11:00 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:00 AM IST
सार
लापता बच्चों में से एक परिवार बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है, जबकि दो परिवार उत्तर प्रदेश के बरेली के निवासी हैं। ये सभी परिवार बहादुरगढ़ की विभिन्न कंपनियों में मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
लापता बच्चे
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहादुरगढ़ के सांखोल गांव में किराए पर रहने वाले तीन प्रवासी परिवारों के चार बच्चे कल घर के बाहर खेलते समय लापता हो गए। चारों बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। बच्चों के परिजनों ने सेक्टर 6 थाना में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
लापता बच्चों में से एक परिवार बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है, जबकि दो परिवार उत्तर प्रदेश के बरेली के निवासी हैं। ये सभी परिवार बहादुरगढ़ की विभिन्न कंपनियों में मजदूरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के थानों व चौकियों को भी सूचित कर दिया गया है। अभी तक बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन