फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अमर उजाला इंपैक्ट: पेयजल बर्बादी रोकने के लिए अवैध सर्विस स्टेशनों पर की कार्रवाई, नौ के काटे कनेक्शन

अमर उजाला इंपैक्ट: पेयजल बर्बादी रोकने के लिए अवैध सर्विस स्टेशनों पर की कार्रवाई, नौ के काटे कनेक्शन

Sat, 02 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट: पेयजल बर्बादी रोकने के लिए अवैध सर्विस स्टेशनों पर की कार्रवाई, नौ के काटे कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर मेें पेयजल संकट को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न सर्विस स्टेशनों पर जाकर कनेक्शनों की वैधता की जांच की। इस दौरान नौ सर्विस स्टेशनों के अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए। अमर उजाला के 24 मई के अंक में एक तरफ पेयजल संकट, दूसरी तरफ पानी की बर्बादी शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी और वो उन्होंने ग्राउंड स्तर पर कार्रवाई की। इस दौरान सर्विस स्टेशन संचालकों की टीम से कहासुनी भी हुई लेकिन टीम कनेक्शन काटने के बाद भी वापस लौटी। -शहर में पेयजल के अवैध कनेक्शनों की संख्या इस समय करीब छह हजार के पार है जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी की बर्बादी एवं चोरी हो रही है। वैसे ही शहर में समय-समय पर पेयजल संकट बना रहता है। इस समय नहरों में पानी चल रहा है इस वजह से पानी की आपूर्ति हो पा रही है। अवैध पेयजल कनेक्शनों की वजह से पानी की ज्यादा बर्बादी होती रही है। शहर के विभिन्न भागों में स्थित मेन लाइनों में भी लोगों ने अवैध रूप से घरेलू कनेक्शन कर रखे हैं जबकि नियमानुसार मेन लाइन में कनेक्शन नहीं हो सकता। इससे अप्रोच गलियों में पानी का प्रेशर कम हो जाता है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता। शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मंदीप कुमार के नेतृत्व में जेई सोमवीर, जेई नरेंद्र जांगड़ा, जेई सोमवीर, विजयपाल व राजेंद्र की टीम ने शहर के विभिन्न भागों में अवैध पेयजल कनेक्शन धारकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
यहां अभियान चलाकर काटे कनेक्शन
इस दौरान टीम ने खासकर सर्विस स्टेशनों को फोकस किया। टीम ने आरओबी ढाणी फाटक से अभियान शुरू कर दिल्ली रोड, चंपापुरी क्षेत्र व रावलधी बाईपास स्थित एरिया में बने सर्विस स्टेशनों पर जाकर कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान सर्विस स्टेशन संचालकों से पेयजल कनेक्शन के वैध होने संबंधी कागजात आदि की जांच की। वैध कनेक्शन के कागजात न पाए जाने पर इनके कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

मेन लाइनों से सीधा लेते हैं कनेक्शन
एसडीओ मंदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को कुल नौ सर्विस स्टेशनों के पेयजल कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सर्विस स्टेशन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शहर के अन्य भागों में भी सर्विस स्टेशन संचालकों व मेन लाइनों में अवैध कनेक्शन कर पानी की चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शहर के वार्डों व बाजारों में भी अवैध पेयजल धारकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद बचाने को विभाग प्रयासरत है लोगों को भी चाहिए कि वे पानी की बचत करें और विभाग को सहयोग करें और पानी के बिलों की समय पर अदायगी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed