फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा के विरोध में उतरी कांग्रेस खुद ही गुटों में बटी, एक दूसरे के धरने में निकाली कमियां

भाजपा के विरोध में उतरी कांग्रेस खुद ही गुटों में बटी, एक दूसरे के धरने में निकाली कमियां

Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के विरोध में उतरी कांग्रेस खुद ही गुटों में बटी, एक दूसरे के धरने में निकाली कमियां
भाजपा के विरोध में उतरी कांग्रेस खुद ही गुटों में बटी, एक दूसरे के धरने में निकाली कमियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। भाजपा के खिलाफ ‘विश्वासघात दिवस’ मनाने उतरी कांग्रेस शुक्रवार को खुद ही तीन गुटों में बट गई। अशोक तंवर, भूपेंद्र हुड्डा व किरण चौधरी समर्थकों ने अलग-अलग धड़ों में बटकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं प्रदर्शन के बाद तीनों गुटों से जुड़े नेताओं ने एक-दूसरे के धरना प्रदर्शन में जमकर कमियां निकालीं। तंवर गुट को जहां बिना सड़क पर उतरे लघु सचिवालय में सीधा धरने पर बैठना और पार्टी नेताओं के फोटो गायब रखना रास नहीं आया। वहीं किरण गुट को हुड्डा गुट की अगुवाई कर रहे पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बोल हजम नहीं हुए। हुड्डा गुट ने जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन की प्रशासन सबसे पहले अनुमति लेने की ताल ठोकी है।

तंवर गुट ने खच्चर रेहड़ी पर स्कूटर रखकर जताया रोष
अशोक तंवर गुट से जुड़े हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव अजीत फौगाट की अगुवाई में कार्यकर्ता रोज गार्डन में एकत्र हुए। अजीत फौगाट ने कहा कि आम जनमानस की भावनाओं के साथ मोदी सरकार ने विश्वासघात किया है। मई 2014 में जब कांग्रेस सरकार थी तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 106.85 डॉलर प्रति बैरल था, उस समय पेट्रोल 71.41 रुपये व डीजल 55.49 रुपये प्रति लीटर मिलता था। जबकि आज कच्चे तेल का भाव 71.65 डॉलर प्रति बैरल है फिर भी पेट्रोल 78.89 रुपये प्रति और डीजल 70.15 रुपये प्रति लीटर मिलता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र आर्यनगर ने कहा कि भाजपा ने काले धन पर बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन पिछले चार वर्षों में एक रुपया भी काला धन नहीं लाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट जगदीप सांगवान, ग्रामीण जिला महिला अध्यक्ष सत्या पाहिल, युवा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी सांगवान, अनिल जांगड़ा, सतबीर फौगाट, कर्ण सिंह समसपुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आने वाले समय में जनता भाजपा को घर का रास्ता दिखाएगी : सतपाल
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय परिसर में धरना देकर रोष जताया। सांगवान ने कहा कि केंद्र की चार वर्ष की सरकार के दौरान आजमन बेहाल हो चुका है। पेट्रोल-डीजल के दामों में दोगुनी बढ़ोतरी कर जहां आमजन की कमर तोड़ दी है। वहीं नोटबंदी व जीएसटी के नाम खुली लूट मची है। ऐसे में जनता आने वाले समय में भाजपा को घर का रास्ता दिखाएगी। अब देश-प्रदेश को कांग्रेस की सरकार द्वारा करवाए जन हितैषी कार्यों की याद आने लगी है। इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र फौगाट, जिला पार्षद महेंद्र सोनी, ब्लॉक प्रधान बलजीत फौगाट, जोरावर सांगवान, कालू फौगाट, सत्यव्रत सांगवान, धर्मपाल बाढड़ा, युवा जिला महासचिव जयंत वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को रोजगार देने वाले खोखले : राजू
किरण गुट भी लघु सचिवालय में धरने में शामिल होने पहुंचा। युवा कांग्रेस पूर्व महासचिव राजू मान ने बताया कि पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने जब धरने को अपना बताया तो पूर्व विधायक ने 15 कार्यकर्ताओं के साथ दूसरी जगह बैठ गए। इसके बाद कांग्रेस के लघु सचिवालय में ही शुरू किए गए दूसरे धरने को संबोधित करते हुए राजू ने कहा कि युवाओं को साल में दो करोड़ रोजगार देने की बात कहने वाले नरेंद्र मोदी के सारे वायदे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार कतई गंभीर नहीं है। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेंद्र परमार, रणधीर घिकाड़ा आदि मौजूद थे।


सबसे पहले जिला स्तरीय धरना की अनुमति मैंने जिला प्रशासन से ली थी। इसके बाद हुड्डा गुट ने अनुमति ली। हमारा प्रयास था कि एक ही धरना दें, लेकिन कुछ लोगों ने अलग से नजर आने के चक्कर में सब खराब कर दिया। आपसी तामेल गड़बड़ाने से दिक्कत आई।
- राजू मान, युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव

बिना सड़कों पर उतरे आम जनता को विरोध प्रदर्शन का कैसे पता लगेगा। इसलिए मैंने कार्यकर्ताओं सहित सड़क पर रोष प्रदर्शन किया। कुछ कांग्रेसी चुपचाप जाकर धरने पर बैठ गए। उनके धरनास्थल पर पार्टी नेताओं के फोटो तक नहीं थे। ऐसे विरोध प्रदर्शन का क्या फायदा।

- अजीत फौगाट, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव
अपनी मनमर्जी से ही कुछ कार्यकर्ताओं ने अलग से धरना शुरू किया। अगर वो धरनास्थल पर आकर बैठते तो हम उनका स्वागत करते। ये धरना पार्टी की तरफ से दिया गया था।
- जयंती वशिष्ठ, युवा जिला महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed