{"_id":"5b09aea44f1c1bf96e8b4d64","slug":"181527361188-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लान बनने के सात माह बाद भी पोल पर नहीं लगे जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लान बनने के सात माह बाद भी पोल पर नहीं लगे जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर
Updated Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्लान बनने के सात माह बाद भी पोल पर नहीं लगे जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। बिजली निगम ने प्लान तैयार होने के सात माह बाद भी जमीन पर रखे बिजली ट्रांसफार्मरों को पोल पर नहीं रखा है। उल्लेखनीय है कि गत सितंबर माह में निगम अधिकारियों ने जमीन पर रखे ट्रांसफार्मरों को हटाने का प्लान बनाया था। आज भी शहर के विभिन्न भागों में जमीन पर रखे यह ट्रांसफार्मर हादसों का कारण बन रहे हैं। पिछले एक साल की बात करें तो 20 से अधिक लावारिस पशुओं की करंट से मौत हो चुकी है।
शहर में इस समय लाल रंग के 963 और 1300 पुराने ट्रांसफार्मर हैं। मौसम में खराबी के चलते बिजली फॅाल्ट उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनने लगे हैं। कर्मचारियों का अधिकतर समय फॉल्ट ठीक करने में ही बीत रहा है। शहर में लाल रंग के ट्रांसफार्मर मोटी केबल से कनेक्ट हैं। एक ट्रांसफार्मर से करीब 20 मकानों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इतना ही नहीं शहर में करीब 13 सौ पुराने ट्रांसफार्मरों से करीब 35 प्रतिशत ओवरलोड चल रहे हैं। जगह-जगह कॉलोनियों में पुरानी तारें लटकती देखी जा सकती हैं। थोड़ी-सी बारशि व तेज हवाएं चलने पर फॉल्ट आ जाता है। काफी जगह जमीन पर ही यह ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। एक ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ने पर उसके साथ ही दूसरा ट्रांसफार्मर जमीन पर रख दिया जाता है ताकि जैसे-तैसे लोड को कम किया जा सके। एक बार फॉल्ट आ जाने पर उसे ठीक करने के लिए परमिट लेने पर आसपास की कई कालोनियों में बिजली गायब हो जाती है।
जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर नहीं हटे
बिजली निगम ने गत सितंबर में जहां भी कोई ट्रंासफार्मर आउटपुट नहीं दे रहा है या औसत से कम दे रहा है उसे चेंज किए जाने की प्लानिंग बनाई थी। शहर के विभिन्न भागों में वर्षों पुराने ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं जो औसत से काफी कम आउटपुट दे रहे हैं। इनमें बार- बार फॉल्ट भी आ रहे हैं। इनकी समय-समय पर मेटनेंस कर जैसे-तैसे काम चलाया जाता है। कई बार तो रेवाड़ी से विशेषज्ञ बुलाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
जमीन पर रखे सभी ट्रांसफार्मरों को पोल पर रखने के प्लान पर जल्द ही काम शुरू होगा। निगम इस काम के प्रति गंभीर है। जल्द ही इन ट्रांसफार्मरों को पोल पर शिफ्ट करवा देंगे।
- सुशील कुमार, जेई, बिजली निगम