फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   टेंडर ओपन होने के बावजूद लटका वेस्ट जुआं ड्रेन प्रोजेक्ट 20-47-21

टेंडर ओपन होने के बावजूद लटका वेस्ट जुआं ड्रेन प्रोजेक्ट 20-47-21

Thu, 08 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
टेंडर ओपन होने के बावजूद लटका वेस्ट जुआं ड्रेन प्रोजेक्ट 20-47-21
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के बीचोंबीच से निकल रही वेस्ट जुआं ड्रेन को पक्की कर दोनों तरफ रोड बनाने का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट इस काम के टेंडर ओपन होने के बावजूद अधर में लटका हुआ है। इस परियोजना की फाइल संस्तुति के लिए कार्यकारी अभियंता (पीडब्लूडी) की टेबल पर है। यहां से संस्तुति के बाद डीसी की मोहर लगेगी। तभी वर्क ऑर्डर जारी हो सकता है।
परिषद ने इस परियोजना को पूरी करने के लिए 58.29 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था। सबसे कम रेट वाली एजेंसी ने नेगोसिएशन के बाद एक फीसद रेट कम कर दिए। एजेंसी की नेगोसिएशन के बाद आए रेटों को स्वीकृत करते हुए नगर परिषद ने रेट को जस्टिफाई करने के लिए फाइल पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को भेज दी। जहां करीब डेढ़ महीने से फाइल कार्यकारी अभियंता की कलम टिकने का इंतजार कर रही है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद यह फाइल उपायुक्त को भेजी जाएगी। अगर उपायुक्त इस टेंडर को मंजूरी देती हैं तो इस पर बहुत जल्द ही काम शुरू हो सकता है। नगर परिषद ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय डेढ़ साल निर्धारित कर रखा है।
विज्ञापन

80 फीट पर तैयार होगा प्रोजेक्ट
99 फीट की ड्रेन के प्रोजेक्ट के लिए 19 फीट तक के कब्जे बरकरार रहेंगे और सिर्फ 80 फीट पर ही प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। इसमें नाला यानी ड्रेन सिर्फ 10 फीट की ही बनेगी। 20-20 फीट के रोड होंगे। पांच-पांच फीट के साइकिल ट्रैक और एक तरफ 10 फीट में पार्किंग होगी तो दूसरी तरफ शेष जमीन में फुटपाथ बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट की चौड़ाई कम होने की वजह से करीब 283 कब्जाधारियों को काफी राहत मिलेगी और उनके अधिकांश कब्जे बरकरार रह जाएंगे। परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी ने बताया कि वेस्ट जुआं ड्रेन का टेंडर स्वीकृत करके फाइल मंजूरी के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता को भेजी है। इसके बाद उपायुक्त को यह फाइल भेजी जाएगी। उपायुक्त की मंजूरी मिलने पर ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed