{"_id":"5a7a0ae34f1c1b8e238b71c4","slug":"181517947619-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को किया प्रेरित
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को किया प्रेरित
बादली।
गांव पेलपा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों को बढ़ते वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल प्राचार्य अशोक कादियान के नेतृत्व में चलाए गए जागरूकता अभियान का संचालन संदीप कुमार ने किया। अभियान के तहत छात्रों ने ग्रामीणों को भी अपने आसपास के क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य ने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। इसे रोकने के लिए अधिक पेड़ लगाने होंगे। कार्यक्रम में छात्रों को ऊर्जा बचाओ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई जिसमें घर में व्यर्थ में जल रहे बिजली के बल्ब एवं अन्य उपकरणों को बंद करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने स्कूल प्रांगण एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर उनकी देखरेख का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में संदीप कुमार भी मौजूद रहे।