{"_id":"59c81c474f1c1b24688b642b","slug":"181506286663-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक चालान कार्यालय में बरसाती पानी का जमाव होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक चालान कार्यालय में बरसाती पानी का जमाव होने से लोग परेशान
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक चालान कार्यालय मेें भरा पानी, लोग परेशान
चरखी दादरी
ट्रैफिक चालान भुगतान कार्यालय के बाहर पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ये कार्यालय अप्रैल माह में शुरू हुआ था। कार्यालय में चालान का भुगतान करने आने वाले वाहन चालकों और पुलिस कर्मचारियों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शहर के रोहतक रोड स्थित सदर थाना के साथ बने चालान कार्यालय के बाहर तीन दिन पहले हुई हल्की बारिश से पानी जमा हो गया है। पानी की निकासी न होने से कार्यालय में चालान का भुगतान करने आने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कार्यालय में चालान का भुगतान करने आए राकेश, पंकज, कर्मबीर, कैलाश व देव ने बताया कि सड़क के लेवल से काफी नीचा होने की वजह से कार्यालय में जलभराव की समस्या बनी रहती है। उनका कहना है कि या तो कार्यालय यहां से शिफ्ट कर दिया जाए या फिर बरसाती पानी निकासी का स्थाई प्रबंध किया जाना चाहिए। इन लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की निकासी की मांग की है।