{"_id":"59bcdeb54f1c1bac688b4d86","slug":"181505550005-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का अच्छे दिन लाने का दावा कागजी: महेंद्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का अच्छे दिन लाने का दावा कागजी: महेंद्रा
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का अच्छे दिन लाने का दावा कागजी: महेंद्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के शासन में आज तेल मूल्यवृद्धि आसमान छू रही हैं। वर्तमान सरकार में किसान की फसलों के भाव जमीन पर आ गए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 17 सितंबर को दादरी में होने वाली किसान मजदूर पंचायत में सरकार की गलत नीतियों का कच्चा चिट्ठा खोला जाएगा। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा ने गांव मौड़ी, मकड़ानी में ग्रामीणों को 17 सितंबर की किसान मजदूर पंचायत का न्यौता देकर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गठन के बाद इस पिछड़े क्षेत्र से ऊपर उठकर केंद्र की राजनीति में धाक जमाने वाले बंसीलाल को मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी दी तो उन्होंने एक नजर से समस्त प्रदेश में वंचित सुविधाओं का विस्तार कर सबसे पहले सड़कों और नए बिजली घरों का निर्माण करवाया। दूसरे चरण में सत्तर के दशक में इन रेतीले टीलों में नहरों, माइनरों, रजवाहों का निर्माण करवा कर यहां पर धान, ईख व नरमा की बिजाई शुरू करवा कर किसान का भाग्य बदलने का काम किया। उनके उस समय के उठाए कदमों का देखने के लिए अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री व अन्य केंद्रीय मंत्री भी बार-बार हरियाणा का दौरा करते रहते थे। हरियाणा के गौरव बढ़ाने का सारा श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल की निष्पक्ष व दूरदर्शी कार्यप्रणाली को जाता है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा, हलका अध्यक्ष कृष्ण बेरला, सुरेश धनासरी, कन्या कालेज अध्यक्ष सज्जन सिंह बाढड़ा, छात्रनेता विजय मोटू, पूर्व चेयरमैन कृष्ण काकड़ौली, सुनील बीडीसी, श्रीभगवान, सुरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह मौड़ी, अमरजीत, निहाल सिंह, अतर सिंह, फूल सिंह, मा. जगरुप, मा. कृष्ण, नफे सिंह, रामफल ओमप्रकाश, छाजुराम, सुरेंद्र बोबी घसौला समेत अन्य मौजूद रहे।