{"_id":"59bad8eb4f1c1b7d688b4a55","slug":"181505417451-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महापंचायत को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस महापंचायत को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हलका प्रधान ने जनसंपर्क कर लोगों को रैली का न्यौता दिया
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
17 सितंबर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में दादरी की नई अनाज मंडी से जो शुरूआत होगी उसका समापन प्रदेश से बीजेपी को उखाड़ फेंकने के साथ किया जाएगा। वीरवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान पुराना शहर स्थित हीरा चौक में कांग्रेस हलका प्रधान बलजीत फौगाट ने स्थानीय लोगों को संबोधित किया। बलजीत फौगाट ने 17 सितंबर की रैली का लोगों को न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में मजदूर को करने के लिए मजदूरी नहीं मिल रही। युवा वर्ग बढ़ती बेरोजगारी से हताश होकर अपराध की दुनिया की तरफ उन्मुख हो रहा है। व्यापारियों का व्यापार ठप हो चुका है, जीएसटी के नाम पर उन्हें लूटा जा रहा है। इसमें महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है। गुरुग्राम जैसे शहर में ही स्कूल जाने वाले नन्हें बालक तक सुरक्षित नहीं है। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक दादरी महासचिव गोपीचंद लांबा ने भी विचार रखे। इस मौके पर हीरा चौक प्रधान दीपक नागवान, धर्मबीर सैनी, बोरा फौगाट, कृष्ण पनवाड़ी, कृष्ण कुमार मोदी, पप्पू, रत्नलाल गोयल, मास्टर घीसूराम, नौरंग बंसल, मंगतराम, मनोज जैन, मास्टर विजय कुमार, सुरेश जैन, राजकुमार, शिव चरण, जितेंद्र चरखी, सुरजीत फौगाट मौजूद रहे।