फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मन नहीं लगा तो अपने घर चली गई किशोरी

मन नहीं लगा तो अपने घर चली गई किशोरी

Thu, 14 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
मन नहीं लगा तो अपने घर चली गई किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
सेक्टर-6 स्थित बाल गृह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी मिल गई है। बालगृह में मन न लगने के कारण वह अपने घर चली गई थी। उसके मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस के मुताबिक वीरवार को किशोरी के कोर्ट में बयान लिए जाएंगे, उसके बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। दरअसल, सेक्टर-6 स्थित बालगृह में कुछ दिनों से रह रही झज्जर की निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की दोपहर अचानक गायब हो गई। देर रात तक उसके न मिलने से प्रबंधन एवं पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की।
किशोरी झज्जर स्थित अपने घर में पहुंच गई है। उसके मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि बालगृह में छात्रा का मन नहीं लग रहा था। वह खुद को बंदिश में महसूस कर रही थी। किशोरी का कहना है कि वह वापस बालगृह में नहीं जाना चाहती, वह अपने परिजनों के साथ घर पर ही रहना चाहती है।
विज्ञापन

ये है मामला
झज्जर निवासी किशोरी छह दिन पहले ही बालगृह में आई थी। एक पुलिस अधिकारी की मानें तो इस किशोरी ने पुलिस को किसी के खिलाफ शिकायत दी थी। इस मामले में जब परिजनों ने समझौता करना चाहा तो यह किशोरी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए अड़ गई थी। इसके बाद किशोरी का मन परिवार से भी उखड़ गया। उसने शिकायत की तो प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए उसे बहादुरगढ़ के बालगृह में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली
सेक्टर-6 चौकी पुलिस प्रभारी एसआई बालकिशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को किशोरी के कोर्ट में बयान होने हैं। उसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही होगी। बालगृह प्रबंधन से भी बात की जाएगी। यदि इस मामले में किसी की ढील या कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed