{"_id":"59b19f864f1c1bf07f8b4dcf","slug":"181504812934-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट: इंतजार खत्म, पुरानी अनाजमंडी सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट: इंतजार खत्म, पुरानी अनाजमंडी सड़क का निर्माण शुरू
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार खत्म, पुरानी अनाज मंडी सड़क का निर्माण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अधर में लटका पुरानी अनाज मंडी सड़क निर्माण का कार्य नगर परिषद अधिकारियों ने शुरू करवा दिया है। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। नप अधिकारियों की मानें तो इस रविवार तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। इससे पहले सड़क का निर्माण दो बार रुकने से अनाज मंडी में व्यापारियों और राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। अमर उजाला ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नप अधिकारी हरकत में आए और संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बुधवार से ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है।
खस्ताहाल पुरानी अनाज मंडी सड़क का निर्माण कार्य इस रविवार तक पूरा हो जाएगा। सड़क पर एक परत बिछा दी गई है और रोड रोलर की सहायता से सड़क की लेवलिंग की जा रही है। करीब दस दिन पहले हुई बरसात के कारण ठेकेदार ने सड़क का निर्माण कार्य अधर में रोक दिया था। इससे स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। सड़क निर्माण कार्य बंद होने के कारण व्यापारियों में रोष बना हुआ था। सड़क के बीचोंबीच डाली गई रोड़ियां दुपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानियां बनी हुई थी। आमजन की परेशानियों को देखकर सड़क निर्माण की मांग को अमर उजाला ने अपने संस्करणों में प्रमुखता से प्रकाशित किया। अमर उजाला ने इस मसले पर 25 जुलाई और पांच सितंबर के संस्करण में खबर प्रकाशित की थी।
व्यापारी बोले: समस्या का होगा निदान
सड़क पिछले काफी समय से कंडम पड़ी थी। अधिकतर शहरवासी का पुरानी अनाज मंडी सड़क से आवागमन करते है। बार-बार अधिकारियों से लगाई गई गुहार भी नाकाफी साबित हो रही थी। समस्या का समाधान कराने के लिए थैंक्स अमर उजाला। - कपिल, पुरानी अनाज मंडी निवासी
विज्ञापन
नगर परिषद अधिकारी सड़क निर्माण कार्य में काफी देरी कर रहे थे। पूरी सड़क पर रोड़ियां भी बिखरी होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाकर समाधान कराया। इसलिए अमर उजाला टीम को थैंक्स। - पवन कुमार, पुरानी अनाज मंडी निवासी
पुरानी अनाज मंडी की सड़क पिछले काफी समय से कंडम पड़ी थी। बुधवार को काम शुरू हो गया था। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने सड़क निर्माण शुरू करवाया है। - अंकित, अनाज मंडी व्यापारी
नगर परिषद को पुरानी अनाज मंडी की कंडम सड़क के बारे में काफी बार अवगत करा चुके थे। नगर परिषद अधिकारी व्यापारियों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। अमर उजाला में दो बार खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क निर्माण शुरू हो पाया है। इसलिए थैंक्स अमर उजाला। - रामकुमार रिटोलिया, अनाज मंडी प्रधान
वर्जन
पुरानी अनाज मंडी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। बरसात के चलते काम बंद करवाना पड़ा था। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। - हरीकिशन शर्मा, एमई नगर परिषद