{"_id":"59a86a8b4f1c1b57738b494b","slug":"181504209547-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आट्या-पाट्या चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आट्या-पाट्या चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम का किया चयन
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
आट्या-पाट्या चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम का चयन
चरखी दादरी।
लड़कों की 26वीं व लड़कियों की 19वीं सब जूनियर आट्या-पाट्या नेशनल चैंपियनशिप के लिए बुधवार को रोहतक में हरियाणा आट्या-पाट्या टीम का ट्रॉयल हुआ। ये जानकारी हरियाणा आट्या-पाट्या एसोसिएशन सचिव डॉ. दीपेन्द्र आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता कर्नाटका के जिला धारवाड़ में नौ से 11 सितंबर आयोजित की जाएगी। ट्रॉयल के दौरान 12 लड़कों व लड़कियों का चयन किया गया है। लड़कों के वर्ग में रोहित, दिलशान, चांद सिंह, निखिल सांगवान, नितिन, प्रवीन, अर्पित, आशीष, मीत, जतिन, ऋषभ, युद्धवीर व लड़कियों के वर्ग में ज्योति, वर्षा, स्वाती, दीक्षा, अंजली, अर्पिता, रिया, अंशूल, हर्षिता, सुमन, प्रियंका, मिंकी का चयन हुआ। प्रदेश की टीम में दादरी के गीताजंलि स्कूल के आठ लड़के व नौ लड़कियों का चयन हुआ है। प्राचार्या अनुप्रिया सांगवान ने सभी खिलाड़ियों व कोच सीमा देवी व विजेश जांगड़ा को बधाई दी है।