फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मुआवजा राशि के दुरूपयोग की जांच को ग्रामीणों ने सीएम को लिखा पत्र

मुआवजा राशि के दुरूपयोग की जांच को ग्रामीणों ने सीएम को लिखा पत्र

Wed, 05 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा राशि के दुरूपयोग की जांच को ग्रामीणों ने सीएम को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
खानपुर कलां के ग्रामीणों ने मंगलवार को सीएम के नाम एक खुला पत्र लिखा, जिसमें पंचायतों के नाम पर रखी एफडी के पैसे को विकास कार्यों के नाम पर खराब करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में झाड़ली पावर प्लांट के लिए पांच गांवों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी, जिसमें ग्राम पंचायतों की भी जमीन अधिग्रहण में आई थी।

इस अधिग्रहीत जमीन के बदले ग्राम पंचायतों को मुआवजा राशि मिली थी। मुआवजा राशि को पंचायतों के खातों में एफडी के तौर पर जमा करवाई गई थी। वहीं, एफडी के ब्याज या मूल राशि खर्च के लिए निकलवाने को परमिशन देने की पॉवर डीसी, आयुक्त और सरकार के पास है। इसके चलते खानपुर कलां, खानपुर खुर्द, झांसवा, खोरड़ा, मोहनबाड़ी और झाड़ली गांवों में विकास कार्यों के नाम पर सरपंच, सचिव, जेई व अन्य अधिकारी बड़े घोटाले कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में गांवों में सीसी सड़कें बन चुकी हैं, लेकिन फिर से इस पैसे की लूट मचाने के लिए कुछ कार्य किए जा रहे हैं। खानपुर के ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि अगर जांच होती है तो एक बड़े घोटाले से पर्दा उठेगा और जनधन की हानि बंद हो जाएगी। पत्र लिखने वालों में रामनिवास, रजनीश, संदीप, सुनील, हीरा सिंह, सूरजभान, सुखबीर सिंह, रणधीर, जोगेंद्र, कृष्ण, पवन, शमशेर, रणबीर, हरज्ञान और आनंद सहित काफी ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed