{"_id":"594d686f4f1c1b1a098b4618","slug":"181498245231-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर खराब तो कैसे बनेंगे पास, यात्री परेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर खराब तो कैसे बनेंगे पास, यात्री परेशन
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
स्थानीय बस अड्डे की पास ब्रांच में क प्यूटर खराब होने के कारण नए पास बनाने का काम बंद पड़ा है। पास न बनने के कारण पिछले कई दिनों से लोग परेशान हैं। यात्रियों ने बस अड्डा प्रबंधन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
बहादुरगढ़ के बस अड्डे से रोजाना बड़ी तादाद में लोग रोहतक, गुरुग्राम और दिल्ली की तरफ सफर करते हैं। इनमें से अधिकांश लोग छात्र एवं नौकरी पेशे वाले हैं। सुविधा एवं रुपयों की बचत के लिए दैनिक यात्री पास बनवा लेते हैं। मगर पिछले कुछ दिनों से लोगों को पास बनवाने की इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा। दरअसल, बहादुरगढ़ के बस अड्डे में इन दिनों यात्रियों के पास नहीं बनाए जा रहे। लोग रोजाना पास बनवाने के लिए आते हैं, लेकिन बैरंग वापस लौट जाते हैं। असल में बस अड्डे की पास ब्रांच में चालान बनाने के लिए एक ही कंप्यूटर है। यह कंप्यूटर पिछले कई दिनों से खराब है, जिस कारण पास बनाने का काम नहीं हो पा रहा।
छात्र सुमित व मोहित ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने पास की योजना बनाई है। रोजाना पांच से 10 लोग यहां पास बनवाने के लिए आ रहे हैं और न बनने की वजह से वापस लौटते हैं। यदि कंप्यूटर खराब है तो अड्डा प्रबंधन कंप्यूटर ठीक कराए या फिर कोई दूसरी व्यवस्था करे। वहीं यहां कार्यरत कर्मचारी ने कहा कि सिस्टम खराब होने की वजह से दिक्कत आ रही है। ऊपरी अधिकारियों को सिस्टम ठीक कराने के लिए कहा गया। बाद में अधिकारियों ने सिस्टम को झज्जर लाने की बात कही, तो वह सिस्टम को झज्जर ले गए। अब बात की गई तो कहते हैं जल्द ही कंप्यूटर ठीक कराकर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
बस अड्डे के एसएस जगबीर सिंह ने कहा कि कंप्यूटर ठीक होने के लिए भेज दिया गया है। यदि शनिवार तक कंप्यूटर रिपेयर हो जाता है तो ठीक है, वरना यहां नया कंप्यूटर रखवा दिया जाएगा। यात्रियों को किसी तरह भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- कई दिनों से परेशान हैं पास बनवाने वाले