फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बीए और बीएससी में प्रवेश के लिए लंबी लाइन

बीए और बीएससी में प्रवेश के लिए लंबी लाइन

Tue, 20 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बीए और बीएससी में प्रवेश के लिए लंबी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में प्रवेश के लिए विद्यार्थी लगातार आवेदन कर रहे हैं। कॉलेज की कुल 1180 सीटों के मुकाबले 823 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदक अधिक होने के कारण बीए समेत तीन स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश इस बार थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है। बीए की सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए ज्यादा विद्यार्थी रुचि नहीं दिखा रहे।
राजकीय कालेज बहादुरगढ़ में 8 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन किया जा रहा है। सोमवार दोपहर तक 823 विद्यार्थियों ने 959 आवेदन किए। बेहतर कोर्स मिलने की उम्मीद में कुछ विद्यार्थियों ने एक से अधिक पाठ्यक्रमों में आवेदन किया है। बीए की सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश के लिए कम विद्यार्थी आगे आ रहे हैं। कालेज के सायंकालीन सत्र में बीए की 360 सीटें हैं और सिर्फ 144 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इनमें अधिकतर कामकाजी लोग हैं।
विज्ञापन

हालांकि प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख अभी 30 जून है। यानी आवेदन करने के लिए 11 दिन का वक्त अभी बाकी है। बीकाम (पास) के लिए अधिक विद्यार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई है। इस कोर्स की कुल 160 सीटों के लिए 71 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीकॉम (आनर्स) बीसीए में प्रवेश के लिए अब तक 52 विद्यार्थियों ने रुचि जाहिर की है। इस कोर्स में अभी दर्जनों और आवेदन आने की उम्मीद है। जबकि कुल सीटें 60 हैं। बीबीए में कुल 40 सीटें हैं और आवेदन 25 आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज में प्रवेश संबंधी कार्य देख रहे डॉ. मनोज भारद्वाज ने बताया कि सरकार के नियम के मुताबिक आरक्षण की व्यवस्था भी है। इसलिए अनुसूचित जाति पुरुष श्रेणी में 98, अनुसूचित जाति महिला श्रेणी में 49 और अन्य महिलाओं में 242 छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। बीए, बीएससी (नान मेडिकल) और बीएससी (मेडिकल) समेत तीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीटों से ज्यादा आवदेन आ चुके हैं। जबकि अभी आवेदन के 11 दिन शेष हैं। डा. भारद्वाज ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट आफ कुछ ऊंची जा सकती है।
इन कोर्स के लिए न ज्यादा ने किया आवेदन :
कोर्स का नाम कुल सीट अब तक आवेदन
बीए 320 351
बीएससी 120 149
(नान मेडिकल)
बीएससी 60 73
(मेडिकल)

- आवेदन के 11 दिन बाकी, फिर भी सीटों की तुलना में आए ज्यादा आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed