{"_id":"5946ca7d4f1c1b5b678b4896","slug":"181497811581-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में हताशा, हॉकी में बचाई लाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में हताशा, हॉकी में बचाई लाज
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
आज दो मैच, दोनों इंग्लैंड की धरती पर और दोनों में ही मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच। ऐसे में खेल प्रेमियों की भावनाएं पूरे उफान पर रही। गांव, कस्बा, शहर हर जगह पूरा दिन खेल प्रेमी शाम होने का इंतजार करते रहे। लेकिन रात होते-होते हॉकी प्रेमियों के चेहरे पर जहां खुशी चमक रही थी। वहीं, क्रिकेट के चहेतों के चेहरे लटके हुए थे क्योंकि भारत क्रिकेट का मैच हार चुका था और हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से बुरी तरह हरा दिया। जिस कारण बहादुरगढ़ में क्रिकेट प्रेमी निराश और हताश नजर आए। खेल प्रेमियों ने भारतीय क्रिकेट टीम की हार का सारा ठीकरा अपने ही खिलाड़ियों के सिर फोड़ा। यहां तक कि कुछ हॉकी प्रेमी तो क्रिकेट पर बैन लगाने तक की मांग करने लगे। वहीं क्रिकेट प्रेमियों ने मैच को फिक्स बताया। रविवार को छुट्टी का दिन था और क्रिकेट व हॉकी का भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला था, लेकिन खेल प्रेमी क्रिकेट मैच में भारत की हार के बाद हताश नजर आए। वहीं हॉकी खेल प्रेमी खुश दिखे।
कई जगह लगाई गई थी बड़ी स्क्रीन
खास बात यह है कि क्रिकेट मैच देखने के लिए शहर के ओमेक्स सिटी, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र, टिकरी कलां गांव के अलावा शहर के महावीर मंदिर गली में भी बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, लेकिन जब सायं के समय भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए तो क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ छंटती चली गई और लोग अपने घरों की ओर रवाना हो गए। इस तरह लगाई गई स्क्रीन को समेटने का काम शुरू हो गया। लगभग 9 बजे तक सभी जगह स्क्रीन बंद हो गई और नजारा खाली-खाली हो गया।
क्या कहते हैं क्रिकेट प्रेमी
पूरी तरह फिक्स रहा भारत-पाक क्रिकेट मैच
क्रिकेट प्रेमी सुरेंद्र गिनोत्रा का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला पूरी तरह फिक्स नजर आ रहा था। इसके चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय गलत
आशीष ने कहा कि भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय ही गलत लिया था। यदि भारत बल्लेबाजी पहले करता तो मैच जीत सकता था, लेकिन शुरुआत से ही इस मैच में फिक्सिंग की बू आ रही थी।
छुट्टी का मजा हुआ किरकिरा
क्रिकेट प्रेमी भुवन ने कहा कि रविवार को छुट्टी का सारा मजा भारतीय टीम की गेंदबाजी व बल्लेबाजी ने खराब कर दिया। उन्होंने उममीद जताई थी कि भारत पाकिस्तान को फिर से हराएगा, लेकिन यह सारा मजा किरकिरा हो गया। भारतीय टीम की हार के पीछे जरूर मैच फिक्स रहा है। अन्यथा इस तरह गलत तरीके से गेंदबाजी करना, मिस फील्ड करना नहीं होता।
हॉकी में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी
हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। जहां एक तरफ क्रिकेट स्पर्धा में भारत पाक के हाथों हारा। उसी तरह हॉकी खेल में भारत ने जीत दर्ज कर लाज बचाई। भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ हॉकी मैच का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। भारत ने यह अहम मुकाबला 7-1 के अंतर से जीता।
क्या कहते हैं हॉकी खेल प्रेमी
क्रिकेट पर लगे पाबंदी
हॉकी खेल प्रेमी गोलू का कहना है कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है और सरकार की ओर से इस खेल की ओर किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया जाता, जबकि क्रिकेट की ओर से ज्यादा ध्यान रहता है। रविवार को हुए हॉकी के मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पराजित किया और क्रिकेट मैच में भारत को मुंह की खानी पड़ी। उन्होंने मांग की कि अब क्रिकेट पर पूरी तरह से पाबंदी लगनी चाहिए।
हॉकी टीम की जीत काबिले तारीफ
हॉकी ख्रेल प्रेमी राजेंद्र राठी का कहना है कि भारतीय हॉकी टीम आज के दौर में जिस लय में खेल रही है उसे देखते हुए जीतने की उम्मीद तो थी, लेकिन वह पाकिस्तान को 7-1 से हरा देगी, इसका अंदाजा बिल्कुल नहीं था। यह काबिले तारीफ है।
खेल प्रशंसकों ने निकाली क्रिकेटरों पर भड़ास
खेल प्रेमियों ने भारतीय क्रिकेट खिलाडिय़ों पर जमकर भड़ास निकाली। सोशल मीडिया में लोग बेहद ज्यादा भला-बुरा कहते रहे। खेल प्रेमी नवीन कुमार ने यहां तक कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों को जरा भी शर्म है तो खेल से सन्यास ले लेना चाहिए। अन्यथा हरियाणा में आने पर उनका बहिष्कार किया जाएगा।
- भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया
- क्रिकेट में पाकिस्तान से हारा भारत