फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   180 people found guilty, 500 files approved

Jhajjar-Bahadurgarh News: 180 लोगों की फर्द निकली, 500 फाइल हुई मंजूर

Tue, 06 Aug 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
180 people found guilty, 500 files approved
झज्जर। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों की 22 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को सरल केंद्रों व तहसीलों में काम शुरू हो गया। काम कराने के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान व्हीकल ट्रांसफर की 150 फाइलें लंबित थी, जिनको ट्रांसफर करने का काम गया। सीएम विड़ो 12 शिकायतें दर्ज की गई। इससे पहले आम दिनों में तीन से चार शिकायत आती थी। इसके अलावा सोमवार को 180 फर्द निकलवाई गई । प्रमाण पत्र ईडब्ल्यूएस, आय प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र की लंबित लगभग 500 फाइलों को स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरकार व कंप्यूटर प्रोफेशन संघ के बीच मांगो को लेकर सहमति बन गई थी। शनिवार व रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सरल केंद्र खुले। सुबह से ही सरल केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। काम कराने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी। काम कराने के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला अध्यक्ष संदीप राठी ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने यह आश्वासन दिया कि गठित कमेटी आपकी समस्याओं का जो भी हल निकालती है, उसे जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि अब आप लोगों ने हड़ताल समाप्त कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अपनी फर्द निकलवानी थी, लेकिन हड़ताल के कारण कई बार चक्कर काटने पडे़। आज हड़ताल खुलने के बाद कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
अनूप, कटासनी
वह रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार चक्कर लगा रहा था, लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं हुआ। इस कारण उसका रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बन सका। इस वजह से कॉलेज में दाखिले के लिए फार्म अप्लाई नहीं कर सका। इससे उसका सारा साल खराब हो जाएगा।
सुनील, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed