फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले में 5820 बच्चों ने दी 134ए की परीक्षा

जिले में 5820 बच्चों ने दी 134ए की परीक्षा

Mon, 15 Apr 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
जिले में 5820 बच्चों ने दी 134ए की परीक्षा
झज्जर। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए शांतिपूर्ण माहौल के बीच रविवार को परीक्षा हुई। जिले के पांचों खंडों में 7045 बच्चों में से 5820 ने परीक्षा दी। जबकि 1225 ने आवेदन करने के बाद भी परीक्षा नहीं दी। 11वीं कक्षा को छोड़कर दूसरी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों की परीक्षा के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ बजे ही परीक्षार्थी पहुंच चुके थे। नौ बजे परीक्षा केंद्रों में बच्चों को उनकी सीटों पर बैठा दिया गया था। उसके बाद परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों ने बच्चों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और ठीक दस बजे परीक्षा शुरू हो गई। दो घंटे तक चली परीक्षा केे बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ओएमआर सीटों को सील कर दिया गया। जिला में मुख्यालय पर चार, बहादुरगढ़ में तीन, बेरी में दो व मातनहेल और साल्हावास खंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा ग्रहण करने के लिए नियम 134 ए के तहत प्रवेश के लिए ऑन लाइन आवेदन किये गए थे। उसके आधार पर ही रविवार को परीक्षा आयोजित की गई है। सोमवार को खंड स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। उसके बाद 18 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी से आठवीं तक परीक्षार्थियों की स्थिति
कक्षा आवेदनकर्ता उपस्थित अनुपस्थित
दूसरी 918 759 159
तीसरी 839 688 151
चौथी 885 690 195
पांचवीं 876 747 129
छठी 956 804 152
सातवीं 773 645 128
आठवीं 789 655 134
कुल 6036 4988 1048

नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के परीक्षार्थियों की स्थिति
कक्षा आवेदनकर्ता उपस्थित अनुपस्थित
नौवीं 657 549 108
दसवीं 293 232 61
बारहवीं 59 51 8
कुल 1009 832 177

जिले में निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा ग्रहण करने लिए 11 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए नियम 134ए के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया है। 18 अप्रैल को परीक्षा परिणाम खंड स्तर पर डिस्प्ले किया जाएगा।
विज्ञापन

सतबीर सिंह सिवाच, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed