{"_id":"5c8418dabdec221401276b48","slug":"171552160986-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का प्रयास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बने भारत : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का प्रयास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बने भारत : कृषि मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के दिशा में कार्य कर रही सरकार : धनखड़
बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनकर उभरे। केंद्र में मोदी सरकार व वर्तमान प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और बेहतरी के साथ इस दिशा में कार्य कर रही है। किसान, काश्तकार, कामगार, जरूरतमंद, महिलाओं व युवाओं सभी के लिए बेहतर से बेहतर नीतियां बनाकर लागू की जा रही है। शनिनार को बहादुरगढ़ के रिहायशी, औद्योगिक व वाणिज्यिक क्षेत्र के लिए पाइप लाइन से पीएनजी व सीएनजी पहुंचाने का कार्य का शुभारंभ होना भी इसी दिशा में मोदी सरकार की एक साथ सार्थक पहल है। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ ने गौरेया पर्यटक केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सिटी गैस वितरक की शहरी गैस वितरण परियोजना का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। परियोजना के शुभारंभ अवसर पर बहादुरगढ़ से विधायक नरेश कौशिक, लाडवा से विधायक डॉ. पवन सैनी सहित कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना आठ वर्ष में पूरी होगी और जिले के लगभग एक लाख 38 हजार घरों में पाइप लाइन से रसोई गैस पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए लगभग 1176 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। सीएनजी व पीएनजी की भरपूर मात्रा में उपलब्धता होने से स्वच्छ ईंधन की खपत बढ़ेगी और पेट्रोल उत्पाद पर निर्भरता कम होगी।
शहरवासियों की पुरानी मांग हुई साकार : कौशिक
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि पाइप लाइन गैस वितरण सेवा शुरू होने से बहादुरगढ़ की पुरानी मांग साकार होने जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। नरेश कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पाइप लाइन गैस आपूर्ति की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। कार्यक्रम में कंपनी के चेयरमैन कपिल चोपड़ा ने कहा कि कंपनी तय समय सीमा में कार्य पूरा करते हुए लोगों को स्वच्छ ईंधन मुहैया करवाएगी। इस अवसर पर लाडवा से विधायक डॉ. पवन सैनी , जिला परिषद के चेयरमैन परमजीत सौलधा, युवा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन बंटी, रविभान राठी, दिनेश शेखावत, प्रकाश माजरा, अशोक राठी,अमिताभ रंजन, कपिल सोनी, विकास शर्मा, सुभाष वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।