फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलवामा हमला : शहीदों को श्रद्धांजलि देकर भड़के संगठन बोले, जवाबी कार्रवाई करे सरकार

पुलवामा हमला : शहीदों को श्रद्धांजलि देकर भड़के संगठन बोले, जवाबी कार्रवाई करे सरकार

Sat, 16 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमला : शहीदों को श्रद्धांजलि देकर भड़के संगठन बोले, जवाबी कार्रवाई करे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को जिले के संगठनों ने श्रद्धांजलि दी है। संगठनों ने पुतला फूंककर पाकिस्तान और आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। शुक्रवार को सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संगठनों सहित युवा वर्ग ने सड़कों पर उतरकर रोष जताया। प्रदर्शन और श्रद्घांजलि देने का दौर दिनभर चला और कई जगहों पर कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस हमले से क्षुब्ध जिले के पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान से हर प्रकार का रिश्ता खत्म करने की मांग की है। इसके अलावा सब ने एक सुर में इस हमले का मुंह तोड़ जवाब देने की मांग भी केंद्र सरकार से की है। दादरी जिला मुख्यालय, बाढड़ा उपमंडल सहित बौंदकलां और झोझूकलां में मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दादरी शहर में शहीद भगत सिंह सेना के तत्वाधान में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर रोष जुलूस निकाला।

क्रांतिकारी चौक पर व्यापार मंडल ने फूंका पाक पीएम का पुतला
बाढड़ा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को कस्बे के क्रांतिकारी चौक पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकिशन फौजी की अध्यक्षता में कस्बे के दुकानदारों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पाक पीएम इमरान खान का पुतला भी जलाया गया और प्रधानमंत्री से जवाबी कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर सत्यवान, सरपंच राकेश, विरेंद्र आर्य, निरंजन सेठ, सलीम खान, प्रदीप, सुरेश व कस्बे के अन्य दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन


छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को किया नमन
आतंकी हमले में शहीद जवानों को विक्टरी डिफेंस अकादमी के छात्रों ने क्रांतिकारी चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अकादमी संचालक देवेंद्र सांगवान ने कहा कि देश पर हमला नागरिकों पर हमला होता है। ऐसे हमले नियमों के विरुद्ध होते हैं और युद्ध मानवता के खिलाफ है। इससे पहले छात्रों ने कस्बे में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर एसएचओ सूरजभान, अशोक कालीरमण, सुधीर चांदवास, मनोज जेवली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सभा ने की जवाबी कार्रवाई की मांग
कस्बे के सर छोटू राम किसान भवन में भाकियू की बैठक जिला प्रधान धर्मपाल बाढड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकवादियों द्वारा किए हमले की भर्त्सना की गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाबी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर चंद्रपाल, सचिव हरपाल भांडवा, मंजीत, संदीप, संजय, दलीप, कमल सिंह, करतार, अशोक, रणधीर, रामअवतार, बलबीर, बेगराज, रामकुमार व वेदप्रकाश आदि मौजूद थे ।

बाढड़ा बार एसोसिएशन ने हमले को बताया कायरतापूर्ण
बाढड़ा तहसील कार्यालय में अधिवक्ताओं सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलवामा में जवानों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। इससे पहले शहीदों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बाढड़ा बार एसोसिएशन प्रधान संजीव एडवोकेट ने बताया कि यह आतंकी हमला कायरतापूर्ण है। इस मौके पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, अधिवक्ता अशोक, अनिल कुमार, राजपाल, सुनील, जगत, रोशन लाल, राजेश, शक्ति, राजेश, श्मशेर, रविराज, जयराम, संदीप, सुभाष व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

एमसी कालोनी में दी शहीदों को श्रद्घांजलि
शहर की एमसी कालोनी में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के लिए शोकसभा आयोजित की गई। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा राष्ट्र शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जांबाजों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ धर्मपाल, रामसिंह, सुनील शर्मा, दलबीर, विजय दुमार, मंजीत, अशोक, सूरजभान, लाला पहलवान आदि मौजूद थे।


जिला बार एसोसिएशन ने सीटीएम के मार्फत पीएम को भेजा ज्ञापन
आतंकी हमले के शहीदों के सम्मान में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर वीरगति प्राप्त करने वाले सैनिकों को श्रद्घांजलि दी गई। इसके बाद प्रधान सुदीप सांगवान की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने नगराधीश मनीष फौगाट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर उप प्रधान आनंद गोदारा, खजांची अनिल लुहाच, आनंद बिजारणिया, दरियाव सिंह, विजेंद्र जांगड़ा, नवीन वशिष्ठ, विकास चाहार, पूनम कौशल, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र सनवाल, मंजीत चाहार, हनुमत सिंह सांगवान, अनिल मकड़ानी, मोहित शर्मा, संदीप सांगवान डोहका, बलजीत सांगवान, रणवीर ढांडा, नोबत सिंह, यशवीर सिंह, नरेंद्र फौगाट, देवेंद्र परमार, कुशल परमार, जगबीर सिंह सांगवान, धर्मवीर श्योराण, संदीप श्योराण, तेजेंद्र श्योराण, साधू सिंह, संजीव तक्षक, संजीव गोदारा, पवन मकड़ानी, ऋषिपाल पहल, मुकेश गोपी, मदनमोहन, दीपक बेरला, इंद्रजीत सिंह, मनोज जांगड़ा, बिजेंद्र खिंची, संजीव सरोहा, अशोक जांगड़ा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed