{"_id":"5c607b8abdec222720373e2d","slug":"171549826954-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छारा के किसानों को उनका हक दे सरकार: आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छारा के किसानों को उनका हक दे सरकार: आर्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। मुआवजा बढ़ोतरी की मांग कर रहे गांव छारा के किसानों का धरना रविवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। किसान अपनी मांग पर अड़ रहे, बोले कि जब तक सरकार उन्हें 1.20 करोड़ रुपेय प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा नहीं देती तब तक धरना जारी रहेगा। बहादुरगढ़ हलके से विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता राजपाल आर्य ने रविवार को धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों को समर्थन दिया। राजपाल आर्य ने कहा कि छारा के किसानों की मांग बिलकुल उचित है। नजदीक लगते गांव का मुआवजा करोड़ के हिसाब से है और इस गांव का मुआवजा मात्र 40 लाख के हिसाब से दिया जा रहा है जो इनके साथ अन्याय है। भाजपा सरकार बातें तो किसान हितैषी होने की करती है और काम उन्हें बर्बाद करने का करती है। पिछले सप्ताहभर से ये किसान अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आज भूमिहीन, कर्जवान व आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहा है। सरकार किसानों की मांग मानें और इन्हें इनकी मांग के हिसाब से मुआवजा दें। किसानों की इस लड़ाई कांग्रेस साथ है। इस अवसर पर कैप्टन मान सिंह, कैप्टन जीत सिंह, आर्य प्रमोद, मास्टर साहब सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रधान प्रियव्रत दलाल, डारेक्टर कृष्ण, मास्टर राजीव, अनिल ठेकेदार, भीम, चिंटू, पांडु प्रधान, मटरू पहलवान, बल्लू सरपंच, जिला पार्षद राजेंद्र, जयकरण, विक्रम कादयान, राजीव, तारीफ पहलवान, राजेश, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।