फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बेरी को नियम सिखाया तो मंत्री के हलके में कैसे बदला नियम: कादियान

बेरी को नियम सिखाया तो मंत्री के हलके में कैसे बदला नियम: कादियान

Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बेरी को नियम सिखाया तो मंत्री के हलके में कैसे बदला नियम: कादियान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। कुलाना महिला कालेज भूमि पूजन के बाद अब बेरी के लोगों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब कुलाना में नियम बदलकर कालेज बनाया जा सकता है तो बेरी के लोगों के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है। महिला कालेज के लिए चल रहे आंदोलन की अगवानी कर रहे व्यापार मंडल के प्रधान अत्तर सिंह कादियान ने कहा कि बेरी में विपक्ष का विधायक होने के चलते यहां भेदभाव हो रहा है।

कादियान ने कहा कि इसरकार बेरी की बेटियों को भी अपना समझें और कुलाना की तर्ज पर यहां का सीएम के द्वारा मंजूर किया गया कालेज शुरू करवाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी अपने बेरी आगमन पर इस मांग को पूरा किए जाने का वादा किया था, लेकिन बेरी में कॉलेज न खोले जाने के पीछे सरकार का तर्क एक नियम में ढल जाता है जिसके अनुसार कॉलेज के लिए बीस किलोमीटर की परिधि में कोई कॉलेज न होना चाहिए। हालांकि शनिवार को गांव कुलाना में हुए भूमि पूजन समारोह में यह तर्क व नियम पूरी तरह से बदल गया। क्योंकि कुलाना से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव गुरावड़ा में सरकारी कॉलेज है। ऐसे में बेरी क्षेत्र के साथ भेदभाव स्पष्ट रूप से झलक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed