फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ‘कुछ सड़कों का किया पेचवर्क बाकी को भूल गए’

‘कुछ सड़कों का किया पेचवर्क बाकी को भूल गए’

Sun, 14 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
‘कुछ सड़कों का किया पेचवर्क बाकी को भूल गए’
‘कुछ सड़कों का किया पेचवर्क बाकी को भूल गए’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के पुराने हीरा चौक में कंडम सड़क के कारण दुकानदारों ने शनिवार को नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दुकानदारों ने नगर परिषद पर भेदभाव के आरोप भी लगाए हैं। दुकानदारों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारियों ने सड़क के कुछेक हिस्से में ही पेच वर्क किया है। इस कारण स्थानीय दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर पेच वर्क नहीं करवाया गया तो समस्या अधिक बढ़ जाएगी।
हीरा चौक से गोशाला रोड की तरफ जाने वाली सड़क पिछले काफी समय से कंडम पड़ी है। सड़क से रोड़ी निकलने के कारण दुुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन चालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर परिषद अधिकारियों ने सड़क के कुछ हिस्से में पेच वर्क करवा दिया लेकिन बाकी के हिस्से में पेच वर्क कार्य करवाना भूल गए। वाहन के आवागमन से सड़क से उखड़ी रोड़ी दुकानों के अंदर आकर लगती है। कई दफा रोड़ी दुकानदार को भी लग जाती है जिससे दुकानदार चोटिल हो जाता है। कंडम सड़क के कारण दुकानदारों में गहरा रोष बना हुआ है व शनिवार को नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदारों का कहना है कि इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को कई दफा समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


दुकानदार से बातचीत
हीरा चौक से गोशाला तक की सड़क कंडम पड़ी है। इस कारण दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क से निकलने वाली रोड़ी से दुकानदार चोटिल हो रहे हैं। नगर परिषद को लोगों की समस्या को देखकर जल्द से जल्द ही निर्माण कार्य करवा देना चाहिए। - पवन कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों ने हीरा चौक के समीप कुछ हिस्से में पेच वर्क कार्य करवा दिया लेकिन बाकी के हिस्से पर पेच वर्क करना भूल गए। सड़क पर
पड़ी रोड़ी के कारण वाहन चालक भी हादसे का शिकार हो जाते हैं। बच्चे और बुजुर्गों को इस सड़क से गुजरने में भी परेशानी होती है। -डॉ. सतीश कुमार, दया सिंह अस्पताल संचालक
पिछले काफी समय से कंडम पड़ी सड़क का नगर परिषद को दोबारा निर्माण कार्य करवा देना चाहिए। सड़क पर उखड़ी रोड़ियां परेशानियों का कारण बनी हुई हैं। नगर परिषद ने आधे हिस्से में पेच वर्क करवा दिया लेकिन बाकी सड़क जस की तस छोड़ दी। अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। - जीवन गर्ग, बुजुर्ग

शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कंडम सड़क के कारण दुकानदार काफी परेशान है। रोड़ी उछलकर दुकानदार को लग जाती है। पानी के जमाव के कारण सड़क कंडम होने लग रही है। जल्द ही पेच वर्क कार्य नहीं किया तो गहरे गड्ढे बन जाएंगे। - दिलेर गेरा, केमिस्ट शॉप संचालक

कोट
कुछ सड़कों के हमने पेच वर्क करवा दिए हैं जबकि कुछ के अभी बचे हैं। जल्द ही इनके भी हम टेंडर लगा देंगे। गंगाधर, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed