{"_id":"5a51305b4f1c1bf61b8b7203","slug":"171515270235-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉबी कटारिया के समर्थन में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉबी कटारिया के समर्थन में फूंका पुतला
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए बॉबी कटारिया के समर्थन में बेरी के युवा शनिवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बॉबी कटारिया को समाजसेवी बताते हुए पुलिस प्रशासन पर नाजायज कार्रवाई करने का आरोप लगाया। बाद में इन युवाओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर भी अपना रोष जताया। इस दौरान विरेंद्र सिंह कादियान, अतर सिंह कादयान, अमरजीत बाघपुर, मोहित ठेकेदार, विकास आर्य, नवनीत कादियान, सुनील, भोलू आदि ने बताया कि कुछ रोज पूर्व बॉबी कटारिया को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और बाद में झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा दिया गया, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि बॉबी कटारिया समाजसेवी युवा है और हमेशा गरीब लोगों की मदद करता है। उन्होंने कहा कि बॉबी कटारिया के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, सभी युवा उसके साथ है।