फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां लोगों तक पहुंचाएं:रामफल

सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां लोगों तक पहुंचाएं:रामफल

Mon, 18 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां लोगों तक पहुंचाएं:रामफल
जनकल्याणकारी नीतियां लोगों तक पहुंचाएं: रामफल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमबीर महराणा ने की इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री रामफल घिराय ने शिरकत की। बैठक में संगठन की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान रामफल घिराय ने आगामी कार्यों के बारे में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री रामफल घिराय ने कहा कि 23 दिसंबर को प्रदेश में चरण सिंह जयंती किसान मोर्चा के तत्वावधान में मनाई जाएगी। इसी कड़ी में दादरी में पार्टी के किसान मोर्चा मुख्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृढ़ संकल्प है कि किसानों की आय को 2022 तक दोगुना किया जाए। इसके लिए प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों की उन्नति के लिए हर जरूरी योजनाओं का क्रियांवयन कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ मिलकर सरकार की योजनाओं के लिए कार्य करें, अगर कोई कर्मी व अधिकारी इसमें लापरवाही बरतता है तो उसकी सूचना वरिष्ठ पदाधिकारियों को दें। इस मौके पर प्रदेश सचिव सतीश शर्मा, चंद्रपाल सांगवान, बंसीलाल श्योराण, कृष्ण पहलवान, डॉ. कर्णवीर, मुकेश खेड़ीसनवाल, राजेश, सत्ते चिड़िया, भूपेंद्र बिंद्रावन, सतीश बिलावल, मंदीप सरपंच, संदीप पातुवास, माडूराम, सुदेश मौड़ी, भूप मंदौला, बलजीत, गजेंद्र राघव, प्रदीप, सुनील राठी, मुख्तयार सिंह, राजेश घिकाड़ा, वेद पूनिया, संजय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed