फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एसडीएम ने पटाखों के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

एसडीएम ने पटाखों के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

Wed, 18 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने पटाखों के दुष्प्रभाव से कराया अवगत
एसडीएम ने पटाखों के दुष्प्रभाव से कराया अवगत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एसडीएम ओमप्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पटाखों से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है। ऐसे में हम सभी को मिलकर सामूहिक रूप से पटाखे नहीं चलाने की शपथ लेनी होगी। ये विचार एसडीएम ओमप्रकाश ने मंगलवार को जिला के गांव साहुवास में लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वे यहां पटाखों से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को जागरूक करने पहुंचे थे। इस अवसर पर केएन स्कूल के विद्यार्थियों ने पटाखों के कारण पर्यावरण और मनुष्य को होने वाले नुकसान के बारे में एक लघु नाटिका के माध्यम से गांव के लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने लघु नाटिका में बताया कि किस प्रकार पटाखों के उत्पादन के दौरान हर साल होने वाले हादसों में कई लोगों की मौत हो जाती है। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुशील, राजकीय विद्यालय के विद्यार्थी और गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed