फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संघर्ष संकल्प दिवस रैली ध्वस्त करेगी सारे रिकॉर्ड: राजदीप फौगाट

संघर्ष संकल्प दिवस रैली ध्वस्त करेगी सारे रिकॉर्ड: राजदीप फौगाट

Thu, 14 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष संकल्प दिवस रैली ध्वस्त करेगी सारे रिकॉर्ड: राजदीप फौगाट
संघर्ष संकल्प दिवस रैली ध्वस्त करेगी सारे रिकॉर्ड : राजदीप फौगाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भिवानी के निनान गांव में 25 सितंबर को जननायक चौ. देवीलाल की जयंती समारोह संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। प्रस्तावित रैली में दादरी से हजारों लोग जननायक को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। जयंती समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। दादरी हलके के विधायक राजदीप फौगाट और जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक राजदीप फौगाट ने रैली की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान और वाहनों के जत्थे रवाना करने को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में दादरी जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, किसानों की जमीन कुर्की नोटिस को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया। जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि संघर्ष संकल्प दिवस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले दस सालों तक कांग्रेस और अब तीन साल से भाजपा ने लोगों के विश्वास को तोड़ने का काम किया है। इन सरकारों की जन विरोधी नीतियों से परेशान लोग इनेलो में आस्था जता रहे हैं। पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में चले सदस्यता अभियान, सद्भावना सम्मेलनों, एसवाईएल आंदोलनों को प्रदेश के लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष रामनिवास मिर्च, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पं. मनफूल शर्मा, नितिन जांघु, लक्ष्मी बलौदा, महेंद्र जाखड़, जयभगवान ठेकेदार, सत्यवान फौजी, प्यारेलाल लांबा, राजेंद्र सैनी, कश्मीर बिगोवा, ओम सरपंच, सज्जन बलाली, कुलदीप चरखी, बबलू श्योराण, शकुंतला श्यारोण, अनूप डूडी, सुबे सिंह अटेला, राजेश फौगाट, सुरेश इमलोटा, राकेश डोहकी, अमरजीत सोनी, सुखबीर, विनोद मोड़ी, अनूप कमोद, रामफल डोहकी, धर्मबीर पूनिया, कुलदीप कमोद, हवा सिंह, मा. तसवीर, ऋषिपाल उमरवास, जयसिंह, नरेश बिगोवा, कालू निमली, जगदीश कमोद, रामोतार सोनी, रामकिशन पांडवान, अवतारस्त्रत्त् फतेहगढ़, महिपाल चरखी, रविंद्र चरखी, शशि शर्मा, ईश्वर फतेहगढ़, सुरेंद्र कालूवाला, लीलाराम डोहकी, सूरज बैनीवाल, परमेंद्र तिवाला, कृष्ण अटेला, योगेश इमलोटा, धन सिंह कारी, राजेश सांतौर, पवन शर्मा, मा. वीरेंद्र, महावीर बीडीसी, देवेंद्र बिगोवा, सुरेंद्र, सुरेंद्र सोनी, दलजीत फौगाट, अशोक सिहाग, वेदपाल कादयान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed